एवीएस न्यूज. छिंदवाड़ा  


आईवीएफ चैन इंदिरा आईवीएफ ने छिंदवाड़ा में अपने नए फर्टिलिटी सेंटर का शुभारंभ किया है। यह शुरूआत इस क्षेत्र में संगठित और तकनीक-सक्षम फर्टिलिटी केयर सेवाओं की उपलब्धता को और सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम है।  

यह सेंटर सैकेंड फ्लोर, शस्ती माता मंदिर के पास, वार्ड नंबर-43, परासिया रोड, एचपी पेट्रोल पंप के पास, छिंदवाड़ा में शुरू किया गया है। फर्टिलिटी और असिस्टेड रिप्रोडक्टिव सर्विसेज की सम्पूर्ण सुविधाओं से सुसज्जित यह सेंटर रोगियों को इंदिरा आईवीएफ के स्टेण्डर्ड क्लिनिकल प्रोटोकॉल और लेबोरेटरी सिस्टम के माध्यम से उपचार सेवाएं प्रदान करेगा।  
उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में आईएमए छिंदवाड़ा प्रेसिडेंट डॉ. अल्पना शुक्ला, फोग्सी छिंदवाड़ा की प्रेसिडेंट डॉ. श्वेता पाठक का सानिध्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर गायनेकोलॉजिस्ट एंड इनफर्टिलिटी स्पेशलिस्ट, सेंटर हेड इन्दिरा आईवीएफ नागपुर डॉ. अंशुल भीवापुरकर और जनरल एंड लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. रोशन भीवापुरकर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

इसके साथ ही गायनेकोलॉजिस्ट एंड इनफर्टिलिटी स्पेशलिस्ट, इन्दिरा आईवीएफ छिंदवाडा सेंटर हेड डॉ. निशिका माता जुनेजा  तथा ऑर्गेनाइजेशन के अन्य वरिष्ठ प्रतिनिधि और चिकित्सक भी मौजूद रहे। उद्घाटन के अवसर पर आईएमए छिंदवाड़ा प्रेसिडेंट डॉ. अल्पना शुक्ला ने कहा कि जिला स्तर पर हेल्थकेयर को सशक्त बनाना इसलिए अत्यंत आवश्यक है कि परिवारों को समय पर चिकित्सा परामर्श मिल सके।

छिंदवाड़ा में फर्टिलिटी सेंटर की शुरुआत से लोगों को अब उपचार और परामर्श के लिए बड़ेे शहरों की यात्रा नहीं करनी पड़ेगी, जिससे उन्हें स्पेशलाइज्ड केयर प्राप्त करने में समय की बचत होगी। इंदिरा आईवीएफ हॉस्पिटल लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर नितिज मुर्डिया ने इस अवसर पर कहा कि छिंदवाड़ा में हमारा नया सेंटर शुरू होना, भारत के विभिन्न शहरों में संगठित फर्टिलिटी सेवाओं के विस्तार की हमारी निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।