एवीएस न्यूज.भोपाल
फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफएचआरएआई) जो मध्यप्रदेश सहित देश में एक लाख से अधिक होटलों और पांच लाख रेस्टोरेंट का प्रतिनिधित्व करता है के द्वारा 24 नवंबर 2025 को एफपीओ-आतिथ्य एवं किसान लाभ शिखर सम्मेलन कर रहा है।  
नई दिल्ली में आयोजित होने वाले इस शिखर सम्मेलन में समावेशी विकास के लिए कृषि–आतिथ्य संबंधों को मजबूत करना थीम पर होगा। जिसमें आतिथ्य उद्योग, किसान उत्पादक संगठन और विभिन्न सरकारी मंत्रालयों के नेताओं एक मंच पर आएंगे। ताकि कृषि और हॉस्पिटैलिटी के बीच सहयोग को और मजबूत किया जा सके और इसे टिकाऊ व समावेशी विकास की दिशा में आगे बढ़ाया जा सके।

कार्यक्रम में पर्यटन मंत्रालय, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय, नाबार्ड, एपीडा, एसएफएसी और नाफेड सहित कई प्रमुख सरकारी संस्थान और अग्रणी हॉस्पिटैलिटी समूह शामिल होंगे। सम्मेलन से यह उम्मीद है कि एफपीओ और होटलों व रेस्तरां के बीच प्रत्यक्ष संस्थागत खरीद मॉडल विकसित होंगे और स्थानीय सोर्सिंग तथा ग्रामीण साझेदारी के महत्व पर व्यापक जागरूकता बढ़ेगी।
  एफएचआरएआई के अध्यक्ष,सुरेंद्र कुमार जायसवाल ने कहाकि भारत के किसान और आतिथ्य उद्यमी हमारी अर्थव्यवस्था के दो महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। उन्हें सीधे जोड़कर, हम एक ऐसा मॉडल बना सकते हैं जिससे ग्रामीण उत्पादकों और सेवा क्षेत्र, दोनों को लाभ हो। ग्रामीण उत्पादकों के उत्थान और दीर्घकालिक, स्थायी भागीदारी को प्रोत्साहित करने के मिशन के साथ, यह शिखर सम्मेलन एक एकीकृत पारिस्थितिकी तंत्र का मार्ग भविष्य तैयार के लिए प्रशस्त करेगा जो सामुदायिक कल्याण और राष्ट्रीय आर्थिक विकास दोनों को बढ़ावा देगा।  

इस शिखर सम्मेलन का उद्देश्य एक ऐसा राष्ट्रीय मंच तैयार करना है जो एफपीओ, आतिथ्य श्रृंखलाओं और नीति निर्माताओं के बीच सीधे संपर्क को सक्षम बनाए, और दीर्घकालिक साझेदारियों और स्थायी व्यावसायिक मॉडलों को प्रोत्साहित करे। साथ ही यह स्थानीय स्त्रोतों को एकीकृत करने, चक्रीय अर्थव्यवस्था प्रथाओं को बढ़ावा देने और कृषि-आतिथ्य मूल्य श्रृंखला को मज़बूत करने वाली नीतिगत चर्चाओं को सुगम बनाने के तरीकों की खोज करेगा।