सुरक्षित और विकसित असम के लिए भाजपा जरूरी: आलोक शर्मा
गोलाघाट में विजय संकल्प रैली का भव्य समापन, अजंता निओग के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब
एवीएस न्यूज .भोपाल
असम विधानसभा चुनाव 2026 के अंतिम चरण के प्रचार के तहत गोलाघाट विधानसभा क्षेत्र में भाजपा द्वारा निकाली गई विजय संकल्प रैलियों का भव्य समापन विशाल जनसभा के साथ हुआ। पदुमोनी मंडल, गोमारिगुरी मंडल और अठखेलिया मंडल सहित विभिन्न पंचायत क्षेत्रों से निकली रैलियों में भारी जनसमर्थन देखने को मिला।

सभा को संबोधित करते हुए भोपाल सांसद एवं गोलाघाट विधानसभा के प्रवासी प्रभारी आलोक शर्मा ने कहा कि सुरक्षित और विकसित असम के लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने जनता से आह्वान किया कि वे भाजपा प्रत्याशी श्रीमती अजंता निओग को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाकर क्षेत्र के विकास को नई गति दें। आलोक शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार ने असम में विकास, सुरक्षा और सुशासन के नए आयाम स्थापित किए हैं, और आगामी समय में यह गति और तेज होगी।

उन्होंने आको ईबार, फिर भाजपा सरकार के नारे के साथ कार्यकर्ताओं एवं जनता में उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी अजंता निओग, विधानसभा प्रभारी रंजन सैकिया, पूना बोरा, निरंजन हेंडीकोइ, राहुल निओग, प्रणव बोरा, केशव सैकिया, निमिषा सैकिया हेंडीकोइ, रूपा सैकिया एवं नमिता बोरा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, मातृशक्ति एवं आमजन उपस्थित रहे।
सभा के दौरान पूरे क्षेत्र में भाजपा के समर्थन में उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला, जिससे स्पष्ट है कि गोलाघाट विधानसभा में भाजपा को व्यापक जनसमर्थन प्राप्त हो रहा है।

