मंडी बोर्ड प्रंबध संचालक कुमार पुरषोत्तम ने सहायक उप निरीक्षक का पदनाम बदलकर ‘उप निरीक्षक’ किया


एवीएस न्यूज.भोपाल


 मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड के प्रबंध संचालक कुमार पुरषोत्तम ने सहायक उप निरीक्षक संवर्ग का पदनाम बदलकर ‘उप निरीक्षक’ कर दिया है। यह निर्णय बोर्ड की 145वीं संचालक मंडल बैठक में प्रस्ताव क्रमांक-04 के अनुसार लिया गया।


मध्यप्रदेश कृषि उपज मंडी अधिनियम-1972 में किए गए संशोधनों के तहत प्रतिस्थापित धारा-26 के प्रावधानों के अनुसार नई सेवा ‘राज्य मण्डी बोर्ड सेवा’ का गठन किया गया। इस सेवा में पूर्व की राज्य विपणन सेवा के सभी वर्ग, बोर्ड सेवा के सदस्य और मंडी समिति सेवा के सहायक उप निरीक्षक शामिल हैं।


बोर्ड के अनुसार  यह कदम अधिनियम की धारा-26(2) और धारा-81(क) द्वारा प्रदत्त शक्तियों के प्रयोग में लिया गया है। पदनाम परिवर्तन का उद्देश्य सेवा संरचना को सुव्यवस्थित करना और अधिकारियों के कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को स्पष्ट करना है। मंडी बोर्ड एमडी कुमार पुरुषोत्तम ने यह आदेश डिजिटल हस्ताक्षरित रूप में जारी किया गया है।