गैमन इंडिया द्वारा किया जा रहा भोपाल में 25,000 करोड़ रुपए का लैंड-स्कैम और फाइनेंशियल घोटाला
- अवैध तरीके से जमीन बेच रहा दीपमाला इंफ्रास्ट्रक्चर, पैसा जा रहा बरबेरी इंफ्रास्ट्रक्चर और अभिजीत राजन और रमेश शाह मिलकर दे रहे घोटाले को अंजाम
एवीएस न्यूज.भोपाल
गैमन इंडिया लिमिटेड और उसकी सहायक कंपनियां दीपमाला इंफ्रास्ट्रक्चर, बरबेरी इंफ्रास्ट्रक्चर तथा अभिजीत राजन और रमेश शाह ने मध्य प्रदेश शासन एवं एमपी. हाउसिंग बोर्ड के साथ करार कर मध्यप्रदेश शासन की बेशकीमती 14.88 एकड़ भूमि जो खसरा नम्बर 1488, साउथ टीटी नगर में स्थित है को मध्यप्रदेश शासन से लीज पर लिया। जिसका लीज मध्यप्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2017 में निरस्त कर दिया गया। वर्तमान में सृष्टि सीबीडी प्रोजेक्ट का स्वामी मध्यप्रदेश शासन है। परंतु आज तक प्रोजेक्ट की कॅर्मशियल दुकानें, आफिस, रहवासी फ्लैटों की अवैध रजिस्ट्रीयां अभीजीत राजन की उक्त कंपनियों द्वारा धड़ल्ले से की जा रही है। जबकि इस पूरे प्रोजेक्ट का आधिपत्य और स्वामित्व मध्य प्रदेश शासन का है। यह जानकारी आयोजित पत्रकावार्ता में एडवोकेट राजकुमार पांडे और चन्दना अरोरा ने दी।
अवैध घोटाले को लेकर न्यायालयीन एवं पुलिस कार्यवाही शुरू
एडवोकेट राकुमार पांडे और चंदना अरोरा ने करीब 25,000 करोड़ के घोटाले का खुलासा करते हुए बताया कि गैमन इंडिया एवं अभिजीत राजन द्वारा सृष्टि सीबीडी के नाम से किए गये अवैध घोटाले को लेकर न्यायालयीन एवं पुलिस कार्यवाही शुरू है। उन्होंने बताया कि गैमन इंडिया के सृष्टि सीबीडी प्रोजेक्ट में की जा रही धोखाधडी व अवैध बिक्री को लेकर थाना एमपी नगर, में अपराध क्रमांक 348/2018 चारा 420,418,406, मा.द.सं. के तहत अभियुक्त रमेश शाह, पंकज यादव के विरूद्ध दर्ज करवाई गई थी।
रमेश शाह और पंकज यादव के विरूद्ध गिरफतारी वांरट है
उक्त प्रकरण भोपाल न्यायालय में चल रहा है जिसमें रमेश शाह और पंकज यादव के विरूद्ध गिरफतारी वांरट है। एमपी नगर थाने को गिरफ्तारी के लिए दिया गया है, जिसमें रमेश शाह फरार है। इस केस में भोपाल न्यायालय में अभिजीत राजन व गैमन इंडिया के सभी पार्टनरों को भी आरोपी बनाने की कार्यवाही की जा रही है।
एडवोकेट पांडेय ने बताया कि गैमन इंडिया के अभीजीत राजन दीपमाला इंफा प्रा.लि. बरबेरी इन्फा प्राईवेट लिमिटेड के सभी पार्टनर्स, डायरेक्टर्स, प्रोमोटरर्स के विरूद्ध मध्यप्रदेश शासन के साथ किए गए हजारों करोड़ रूपए के घोटाले को लेकर थाना एमपी नगर एवं थाना टीटी नगर ईओडब्ल्यू , ईडी, पीएमओ, मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश, मुख्य सचिव मध्यप्रदेश एवं भोपाल कलेक्टर से की गई है।
शासन से अनुबंध के अनुसार शासन को हिस्सा नहीं दिया
उन्होंने बताया कि लीज निरस्तीकरण के वर्ष 2017 के बाद से उक्त कंपनियों ने जो भी कर्मिशियल दुकानें, आफिस रहवासी फ्लैटो की बिक्री की है वह सभी रजिस्ट्रियां एवं बिक्री अवैध है इन कंपनियों ने शासन से अनुबंध के अनुसार जो दुकानें, आफिस व्यवसायिक रहवासी फ्लैट बनाकर जो शासन को दिए जाने थे वो हिस्सा शासन को नहीं दिया है और कंपनियों ने शासन से गई शर्तों का उल्लंघन करते हुए राशि व संपत्ति का गबन किया है।
बैंकों एवं भारत शासन के साथ लगभग 14 हजार करोड़ रूपए का घोटाला किया
गैमन इंडिया व अभीजीत राजन ने भारत की विभिन्न बैंकों एवं भारत शासन के साथ लगभग 14 हजार करोड़ रूपए का घोटाला किया है। भोपाल के इस भूमि घोटाले में रजिस्ट्री दीपमाला इंफ्रास्टेक्चर द्वारा की गई जा रही है परंतु इसका पैसा बरबरी इंफास्टेक्चर में जा रहा है। इन दोनों कंपनियों का भू-माफिया अभीजीत राजन ही है और यही मास्टर माइंड है। इस संबंध में टीएनसीपी भोपाल, कलेक्टर भोपाल, नगर निगम भोपाल, मध्यप्रदेश हाउसिंग बोर्ड, रजिस्ट्रार, रजिस्ट्री कार्यालय व बैंक के समक्ष आरटीआई आवेदन लगाकर इन दस्तावेजों की मांग भी की गई है। उन्होंने बतायाकि इन सभी रजिस्ट्रयों के गोरख घंधे में रजिस्ट्रार, रजिस्ट्री कार्यालय आईएसबीटी भोपाल भी इन भू-माफियाओं के इस महा घोटाले के अपराध में शामिल है। इन कंपनियों के कई गंभीर अपराध है।

