एवीएस न्यूज. भोपाल 
श्रम विरोधी नीतियों के खिलाफ देशभर के 10 केंद्रीय श्रमिक संगठनों एवं सौ से अधिक स्वतंत्र ट्रेड यूनियंस के आह्वान पर देशभर के 25 करोड़ से ज्यादा कामगार ,कर्मचारी ,अधिकारी 12 फरवरी 2026 को राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल की घोषणा की है।

इस हड़ताल में बैंक, बीमा, केंद्र , बीएसएनएल , पोस्टल, आयकर, आंगनवाड़ी, आशा कर्मी, मध्यान भोजन कर्मी, खेतिहर मजदूर, किसान संघ, पेंशनर्स, मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव , हम्माल मजदूर सभा आदि से संबंधित यूनियंस के साथ-साथ इंटक, एटक, एचएमएस, सीटू, एआईयूटीयूसी, सेवा समेत दस केंद्रीय श्रमिक संगठनों एवं अन्य संस्थानों मैं कार्यरत ट्रेड यूनियंस के सदस्य भाग लेंगे। कई संगठनों / संस्थानों की यूनियंस ने  हड़ताल को नैतिक समर्थन प्रदान किया है।

 
इसी के चलते  राजधानी भोपाल में हड़ताल की पूर्व संध्या पर बुधवार को इंदिरा प्रेस कांप्लेक्स  स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा के सामने हड़ताली संगठनों से जुड़े सैकड़ो मजदूर, कामगार, कर्मचारी और अधिकारी अपने-अपने संगठनों के झंडा, बैनर, प्ले कार्ड्स के साथ एकत्रित हुए ।  जन एवं श्रम विरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर प्रभावी मशाल प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के पश्चात सभा का आयोजन किया जैसे विभिन्न श्रमिक संगठनों के नेताओं वीके शर्मा, शिव शंकर मौर्या , प्रमोद प्रधान,पूषण भट्टाचार्य, विनोद लोगरिया, संजय मिश्रा,,दीपक रत्न शर्मा, एस सी जैन, ओपी डोंगरीवाल आदि ने संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि यह हड़ताल केंद्र सरकार की आम लोगों और कर्मचारियों के खिलाफ चल रही नीतियों के विरोध में की जा रही है।