एलआईसी एमएफ ने लांच किया कंजम्प्शन फंड
मुंबई। एलआईसी म्यूचुअल फंड ने अपने थीमैटिक फंड ‘एलआईसी एमएफ कंजम्प्शन फंड’ को लांच करने की घोषणा की है। यह एक ओपन-एंडेड इक्विटी स्कीम है, जो उपभोग थीम पर आधारित है।
स्कीम का न्यू फंड ऑफर (एनएफओ) 31 अक्टूबर को खुलेगा और 14 नवंबर को बंद होगा। स्कीम 25 नवंबर से निरंतर बिक्री और पुनर्खरीद के लिए दोबारा खुल जाएगी।
एलआईसी म्यूचुअल फंड के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी आरके झा ने कहाकि भारत की उपभोग की कहानी को मजबूत बनाने वाले कई कारक हैं, जिनमें मध्यम वर्ग की बढ़ती संख्या, स्वस्थ कार्यशील आयु की आबादी, बढ़ती प्रति व्यक्ति आय, तेजी से शहरीकरण और डिजिटलीकरण प्रमुख हैं। एक बड़ा मध्यम वर्ग भारत को उपभोग की शक्ति बनाएगा।

