जिला अभिभाषक संघ भोपाल के आगामी चुनाव 2026-2028 में कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद की दावेदारी की 

एवीएस न्यूज.भोपाल

आज से लगभग 30 साल पहले डॉ. पी.सी. कोठारी ने वकालत के पेशे में कदम रखा था। मेहनत और लगन के दम पर उन्होंने इस क्षेत्र में एक मुकाम हासिल किया और अब हाल ही में मध्य प्रदेश में काउंसलिंग चुनाव भी लड़ा।

भोपाल नगर में अपने प्रभाव और लोकप्रियता के दम पर डॉ. कोठारी के परिवार का वकालत में योगदान उल्लेखनीय रहा है। इस परिवार के सदस्य, डॉ. पी.सी. कोठारी, उनकी पत्नी अर्चना कोठारी, भतीजा विनम्र कोठारी और भतीजी वर्षा कोठारी, सभी भोपाल बार एसोसिएशन के सक्रिय सदस्य हैं।

डॉ. पी.सी. कोठारी ने न केवल अपने परिवार के लिए बल्कि पूरे बार एसोसिएशन के लिए अपनी तन-मन-धन से सेवाएं दी हैं। उन्होंने अपने भतीजे विनम्र कोठारी को आगे बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। विनम्र कोठारी अपनी मेहनत, लगन और विनम्रता के बल पर अब बार में अपनी पहचान बना रहे हैं और इस चुनाव में अच्छी सफलता की उम्मीद है।

परिवार की यह परंपरा और संस्कार ही कारण है कि डॉ. कोठारी के परिवार ने वकालत में न केवल अपने लिए बल्कि पूरे बार के लिए अनुकरणीय योगदान दिया है। इनके प्रयासों से भोपाल बार एसोसिएशन में एक मजबूत और सहयोगी माहौल बना है।

भाई भूपेंद्र कोठारी ने भी परिवार के बच्चों को सही मार्गदर्शन दिया। उनके प्रयासों का ही नतीजा है कि विनम्र कोठारी, वर्षा कोठारी और तीसरी संतान हर्षदा कोठारी (जो वर्तमान में MPPSC परीक्षा में लगी हुई हैं) ने अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

भोपाल बार एसोसिएशन में डॉ. पी.सी. कोठारी और उनके परिवार का योगदान वाकई सराहनीय है। विनम्र कोठारी की मेहनत, लगन और विनम्रता उन्हें आगे बढ़ाने में मदद कर रही है और आने वाले समय में वे बार में अपनी मजबूत पहचान बनाएंगे।