सेंटर फॉर साइट ने फिटनेस आइकन मिलिंद सोमन से की साझेदारी
नई दिल्ली। वर्ल्ड सीनियर सिटीजन डे के अवसर पर भारत के अग्रणी सुपर-स्पेशियलिटी आई हॉस्पिटल नेटवर्क सेंटर फॉर साइट ने उम्र से संबंधित नेत्र रोगों में समय पर हस्तक्षेप की तत्काल आवश्यकता पर जोर दिया है।
सेंटर फॉर साइट समूह के चेयरमैन और मेडिकल डायरेक्टर डॉ. महिपाल एस. सचदेव ने कहाकि आंखों का स्वास्थ्य बुढ़ापे में गरिमा, आत्मविश्वास और स्वतंत्रता को परिभाषित करता है। खराब दृष्टि को उम्र बढ़ने का अनिवार्य हिस्सा मानना गलत है, क्योंकि आज की तकनीक और विशेषज्ञता के साथ, ऐसा होना जरूरी नहीं है।
जागरूकता बढ़ाने के लिए सेंटर फॉर साइट ने फिटनेस आइकन मिलिंद सोमन के साथ साझेदारी की है, जो सक्रिय बुढ़ापे और समग्र स्वास्थ्य का प्रतीक हैं। यह अभियान परिवारों को याद दिलाता है कि नियमित आंखों की जांच के बिना स्वास्थ्य अधूरा है।

