सेंट्रल बैंक रिटायर्ड एम्पलाइज एसो की बैठक और सम्मान समारोह संपन्न
एवीएस न्यूज.भोपाल
मध्यप्रदेश सेंट्रल बैंक रिटायर्ड एम्पलाइज एसोसिएशन, भोपाल की सामान्य बैठक स्थानीय सिंघल कम्युनिटी हॉल बावड़ियां कला में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया भोपाल के अंचल प्रमुख धीरेंद्र गोयल( महाप्रबंधक) विशेष रूप से उपस्थित थे।
अध्यक्ष श्याम कस्तूरे ने अंचल प्रमुख के समक्ष संगठन की गतिविधियों का विस्तृत परिचय प्रस्तुत किया। इसके पश्चात अंचल प्रमुख धीरज गोयल ने सेवानिवृत्त सदस्यों को संबोधित करते हुए संगठन की एकजुटता, सक्रियता एवं सामाजिक सहभागिता की सराहना की।
अन्य पदाधिकारियों वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र जोशी, वाइस चेयरमेन एन. के. अय्यर, आंचलिक सचिव राजीव श्रीवास्तव एवं उपाध्यक्ष व्ही. रंगन ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर अपोलो सेज हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. गौरव खंडेलवाल (हृदय रोग विशेषज्ञ) एवं डॉ. चेतन सिंह (अस्थि रोग विशेषज्ञ), डॉ अर्पिता अग्रवाल (नेत्र विशेषज्ञ द्वारा उपयोगी चिकित्सा उद्बोधन प्रस्तुत किया गया, जिसमें नेत्र परीक्षण, दंत परीक्षण, बीपी एवं शुगर जांच की सुविधाएं उपलब्ध रहीं। बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त सदस्यों ने स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया। ।
इस अवसर पर रिटायर्ड बैंकर सुनील सोन्हिया को लघु फिल्म निर्माण एवं अभिनय कला क्षेत्र में योगदान हेतु श्रीमती नन्दा मजूमदार एवं श्रीमती कमलजीत को तैराकी क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जेपी विजयवर्गीय को हमीदिया हॉस्पिटल में भोजन आपूर्ति के लिए तथा अशोक श्रीवास्तव एवं व्ही. रंगन को संगठनात्मक गतिविधियों में उल्लेखनीय योगदान के लिए अंचल प्रमुख श्री गोयल द्वारा सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष देवेन्द्रपाल चड्ढा द्वारा प्रभावी ढंग से किया गया एवं क्षेत्रीय सचिव अशोक श्रीवास्तव द्वारा आभार व्यक्त किया इस बैठक में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें नेत्र परीक्षण, दंत परीक्षण, बीपी एवं शुगर जांच की सुविधाएं उपलब्ध रहीं। बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त सदस्यों ने स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया।

