भाजपा नेता की फर्जी शिकायत के दम पर रेत चोर अधिकारी को कर रहा ब्लैकमेल
बजरंग बहादुर सोनी
मानपुर/ उमरिया
विधानसभा मुख्यालय का रेत चोर दीपक भट्ट (सोनू सुपारी) अपराधी प्रवत्ति का बदमाश अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। मिली जानकारी अनुसार उक्त सुपारी नामक यह अपराधी जब से मानपुर रेंजर ने आधी रात सुपारी फोड़ खाई तब से उक्त तथा कथित व्यक्ति बौखला उठा है। सूत्रों की माने तो उक्त रेत चोर द्वारा ट्रैक्टर टाली के माध्यम से जंगल से रेत की चोरी कर रहा था, जिसे मानपुर रेंजर ने रंगे हांथ धर दबोचा है जिसके बाद उसने रेंजर का तो कुछ नही बिगाड़ पाया, लेकिन क्षेत्र के अधिकारी कर्मचारियों को सोशल मीडिया में जम के बदनाम कर ब्लैकमेलिंग कर अवैध तरीके से रुपया ऐंठने का काम पकड़ लिया है ।
सोशल मीडिया में बदनाम करने के नाम पर मोटी रकम ऐंठने के फिराक में रहता
मिली जानकारी अनुसार क्षेत्र के अधिकारी कर्मचारियों के पुराने वा बंद हो चुके शिकायतों की कापी खंगाल कर उन्हें सोशल मीडिया में बदनाम करने के नाम पर मोटी रकम ऐंठने के फिराक में रहता है । हाल ही के दिनों में सोशल मीडिया में मानपुर के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी के विषय में पुराने व बंद हो चुकें शिकायत को मुद्दा बना कर अनाप शनाप टिप्पणी की जा रही है। इतना ही नही अधिकारी से लंबी राशि की डिमांड भी की जा रही है जिस पर अधिकारी द्वारा थक हार कर शिकायत करता से जब संपर्क किए ,तो उन्हे पता चला की जिस शिकायत को तथाकथित रेत चोर मुद्दा बनाया हुआ है। वह शिकायत फर्जी है वा उक्त शिकायत से शिकायत कर्ता भाजपा नेता को कोई लेना देना नही है ।
रेत चोर के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही का किया निवेदन
इतना ही नही सोमवार को संबंधित भाजपा नेता पुलिस अधिक्षक एवं जिला कलेक्टर के समक्ष पेश होकर एक लिखित शिकायत पत्र सौंपते हुए संबंधित अपराधी प्रवत्ति के रेत चोर के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही के लिए निवेदन किया है। साथ ही उल्लेख किया है की पूर्व के महीनो में मुझ प्रार्थी के नाम से वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी मानपुर मुनिन्द्र कुमार दुबे (एम. के. दुबे) के नाम से फर्जी शिकायतों का ताता लगा हुआ है, जबकि इन सब शिकायतों से मेरा कोई लेना देना नहीं है। फिर भी मानपुर निवासी दीपक भट्ट (सोनू सुपारी) नामक रेत तस्कर जो असामाजिक एवं विवादित व्यक्ति है जिसके ऊपर थाना व वन विभाग में।दर्जनों जघन्य अपराधिक प्रकरण दर्ज है ऐसे व्यक्ति द्वारा मेरे नाम का दुरूपयोग कर सोसल मीडिया में कृषि विभाग से संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियो के ऊपर अनावश्यक दबाव बनाकर मोटी रकम वसूलने का आएदिन दबाव बनाता है।
अधिकारी- कर्मचारियों के ऊपर गहरा दबाव
साथ ही मुझ प्रार्थी को भी दूरभाष के माध्यम से प्रेरित करता है कि मेरे कहे अनुसार आप भी चलो मैं अधिकारी/कर्मचारियों के ऊपर गहरा दबाव बना चुका हूँ आप भी सहमति दो इस संदर्भ में भाजपा नेता मौजी लाल चौधरी ने शिकायत में उल्लेख किया है की अपराधी दीपक शर्मा ऊर्फ सोनू सुपारी निवासी मानपुर द्वारा आए दिन वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एम.के. दुबे व अन्य अधिकारी, कर्मचारियों के ऊपर जो प्रेस वार्ता में मेरे बिना अनुमति एवं सहमति के जो भी खबरें लगाता है वह सरासर झूठी है चूकि मैं मौजी लाल चौधरी कई पंचवर्षी से सरपंच एवं जिला पंचायत सदस्य / वर्तमान में मेरी धर्म पत्नी श्रीमती सावित्री मौजीलाल चौधरी जिला पंचायत सदस्य है। उपरोक्त व्यक्ति के द्वारा मेरी प्रतिष्ठा का दुरूपयोग करते हुए आये दिन कृषि विकास अधिकारी मानपुर की झूठी खबरे सोशल मिडिया में डाला जा रहा है।
जिससे मैं काफी आहत हूं और निवेदन करता हूं कि उपरोक्त व्यक्ति के ऊपर कानूनी कार्यवाही की जाए। जिससे भविष्य में किसी जनप्रतिनिधि के नाम का दुरूपयोग न किया जा सकें अतः मेरे नाम से झूठी शिकायत करने वाले अपराधी प्रवत्ति के व्यक्ति दीपक शर्मा मानपुर के उपर कानूनी कार्यवाही करने की कृपा की जाए। विभाग के प्रति मुझ प्रार्थी की ऐसी कोई मंशा नही है विभाग सुचारू ढंग से कार्य कर रहा है जिला एवं विकासखंड स्तर पर मेरी कोई शिकायत नहीं है।

