मुंबई।  लियो ड्रायफ्रूट्स एंड स्पाइसेस ट्रेडिंग लिमिटेड  ने भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अधीन संचालित केंद्रीय पुलिस कल्याण भंडार (केपीकेबी) से एक महत्वपूर्ण आपूर्ति आदेश प्राप्त होने की घोषणा की है।इस समझौते के तहत, कंपनी मसाले, सूखे मेवे, घी और नमकीन सहित विभिन्न उत्पादों की आपूर्ति करेगी। इस अनुबंध के अंतर्गत 40 उत्पादों के लिए मंजूरी प्राप्त होने के साथ लियो ड्रायफ्रूट्स को एक वर्ष में 25–30 करोड़ की मांग की संभावना है। केपीकेबी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और गृह मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली अन्य इकाइयों के कर्मियों के लिए एक कल्याणकारी पहल के रूप में कार्य करता है।

लियो ड्रायफ्रूट्स का चयन इसकी निरंतर गुणवत्ता, विश्वसनीय उत्पादों और प्रतिस्पर्धी मूल्य प्रदान करने की प्रतिष्ठा को दर्शाता है। बड़ी मात्रा में ऑर्डर समय पर पूरा करने और उच्च गुणवत्ता मानकों को बनाए रखने में कंपनी का मजबूत रिकॉर्ड इस अनुबंध को हासिल करने में निर्णायक रहा। लियो ड्रायफ्रूट्स एंड स्पाइसेस ट्रेडिंग लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशककौशिक शाह, ने कहाकि केंद्रीय पुलिस कल्याण भंडार से यह सप्लाई कॉन्ट्रैक्ट प्राप्त करना हमारे बी2जी और बी2बी सेक्टर में अपनी उपस्थिति मजबूत करने की रणनीति में एक महत्वपूर्ण कदम है।