भोपाल। 
करोंद मंडी में स्थित अनाज की दुकान पर रविवार-सोमवार की दरमियानी रात चोरोंं ने दुकान का ताला तोड़कर तीन हजार रुपए की नगदी और चांदी की प्रतिमा चुरा ली। बदमाश अपने साथ दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे भी लेकर गए हैं। चोरी की वारदात के बारे में सोमवार की सुबह पता चली, जब दुकान पर काम करने वाले कर्मचारी दुकान पहुंचे।


 व्यापारी का कहना है कि घटना के बाद निशातपुरा पुलिस को कॉल किया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।  जानकारी के अनुसार करोंद गल्ला मंडी में सुरेशचंद्र की अनाज की दुकान है। रोज की तरह वे रविवार रात दुकान बंद कर घर चले गए थे। सोमवार सुबह कर्मचारी दुकान पर पहुंचे तो उन्हें ताले टूटे मिले। अंदर जाकर देखा तो दुकान का सामान व कागजात बिखरे पड़े थे। दुकान में लगे सभी सीसीटीवी कैमरे भी नहीं थे। दुकान मालिक ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी, लेकिन दो घंटे तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद उन्होंने थाने में कॉल किया तो वहां पर भी सुनवाई नहीं हुई।