सिस्टर सिटी समझौते के अंतर्गत भोपाल से स्मोलेंस्क के लिए पहला निर्यात खेप रवाना
भोपाल। अंतरराष्ट्रीय सहयोग को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए भोपाल से रूस के स्मोलेन्स्क शहर के लिए पहला निर्यात खेप बुधवार को रवाना किया गया। फेडरेशन के अध्यक्ष दीपक शर्मा ने बताया कि यह निर्यात खेप सिस्टर सिटी समझौते के अंतर्गत भेजा जा रहा है, जो कि भोपाल और स्मोलेंस्क महापौरों के बीच हस्ताक्षरित हुआ था।
सागर न्यूट्रिमेंट्स प्रा.लि. मंडीदीप ‘नंदी’ ब्रांड के अंतर्गत निर्यात किया जा रहा
यह मध्यप्रदेश के किसी भी शहर और रूस के बीच हुआ पहला ऐसा समझौता है, जिसे रूस के विदेश मंत्रालय से सहमति प्राप्त है। इस परियोजना के अंतर्गत पहली बार मध्यप्रदेश की प्रीमियम बासमती चावल, जो कि सागर न्यूट्रिमेंट्स प्रा.लि. मंडीदीप ‘नंदी’ ब्रांड के अंतर्गत निर्यात किया जा रहा है। यह प्रयास वहां भारतीय बासमती चावल की लोकप्रियता बढ़ाने के लिए किया जा रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय प्रगति हुई है।
शीघ्र ही छात्र एवं संकाय एक्सचेंज कार्यक्रम भी प्रारंभ किया जाएगा
मध्यप्रदेश और स्मोलेन्स्क के विश्वविद्यालयों के बीच प्रारंभिक बैठकें हो चुकी हैं, और शीघ्र ही छात्र एवं संकाय एक्सचेंज कार्यक्रम भी प्रारंभ किया जाएगा, आगामी दो माह में मध्यप्रदेश से शैक्षणिक संस्थानों का एक प्रतिनिधि मंडल रूस जाएगा। उदाहरण अन्य राज्यों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगा कि कैसे स्थानीय क्षमताओं को वैश्विक मंच पर लाया जा सकता है।

