निर्माताओं  और खाद्य सामग्री विक्रेताओं को  स्वच्छता  और गुणवत्तायुक्त सामग्री विक्रय करने की दी हिदायत

भोपाल। त्योहारों पर आमजन को शुद्ध एंव गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थों की सुगम उपलब्धता कराने के लिए  कलेक्टर भोपाल कौशलेन्द्र विक्रम सिंह द्वारा दिए गए निर्देश के बाद सोमवार को खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के माध्यम से शहर के विभिन्न स्थलों के निरीक्षण किया गया।   खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने निरीक्षण के दौरान खाद्य सामग्री निर्माताओं  और खाद्य सामग्री विक्रेताओं के संस्थान का निरीक्षण किया। दुकान में स्वच्छता रखने एवं खाद्य पदार्थों को ढंक कर रखने  के लिए निर्देशित किया गया   इसके साथ खाद्य कारोबारकर्ताओं को समझाइश दी गई कि किसी भी दशा में दूषित एवं खराब खाद्य सामग्री का विक्रय करने के निर्देश दिए।

इसके अलावा टीम ने  रायसेन रोड पिपलानी में ओमजय सेव नमकीन से बेसन तेल, गौरव डेरी से दूध, दही, घी, मावा, क्वालिटी स्वीट्स हाउस से मिल्क केक, बादाम वर्की, मगज लड्डू, मावा वर्फी के, गोपाल दूध डेरी से दूध, दही, मावा, पनीर, घी, के नमूनों की चलित खादय परीक्षण प्रयोगशाला के माध्यम से मौके पर ही जांच की गई। सभी मानक के अनुरूप पाए गए।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी  पंकज श्रीवास्तव  ने बताया कि इसके अतिरिक्त चलित प्रयोगशाला के माध्य खादय सुरक्षा अधिकारियों की टीम द्वारा  इंद्रपुरी स्थित बजरंग स्वीट्स से नमकीन मठरी, बेसन लड्डू, मिल्क पेड़ा, मिल्क केक, एमपी नगर स्थित मनोहर फूड्स से मिल्क केक, मिलन स्वीट्स से मलाई बर्फी, बेसन लड्डू, मावा पेड़ा एंव नमकीन सेव एंव अशोका गार्डन स्थित पंजाब डेयरी से मावा, राजस्थान मिष्ठान भंडार अरविंद विहार बागमुगलिया से समोसा और मावा पेड़ा के नमूने, परमार डेयरी 11 नंबर मार्केट से पनीर का नमूना अमीरा नमकीन हाउस अरेरा कालोनी से नमकीन के सैंपल संग्रहित किए गए। निरीक्षण दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज श्रीवास्तवअरूणेश कुमार पटेलभोजराज धाकड़साधना सक्सेना, जे. पी. विश्वकर्मा   जे.पी. लववंशी उपस्थित रहे।