कलेक्टर ने किया जल जीवन मिशन की आकाशकोट समूह जल प्रदाय परियोजना के क्रियान्वयन का निरीक्षण 
 
 एवीएस न्यूज. भोपाल


उमरिया कलेक्टर श्रीमति राखी सहाय का सख्त अंदाज देखने को मिला है, उमरिया में पद भार ग्रहण करने के बाद से ही कलेक्टर जिले की ज़मीनी हकीकत खंगाल रही हैँ, और जनता को वो हर सुविधा और लाभ दिलाने में जुटी हैँ जो सरकार मुहैया करा रही है, गुरुवार को कलेक्टर जल जीवन मिशन की आकाशकोट समूह जल प्रदाय परियोजना के क्रियान्वयन का निरीक्षण करने पंहुची और परियोजना के अधूरे निर्माण को देखकर आधिकारियों पर नाराजगी जताई।  

 

 भीषण गर्मी में ग्रामीणों को प्यासा नहीं छोड़ सकते , शीघ्र काम पूरा करने के निर्देश दिए 
228 करोड़ रुपए की लागत से निर्माणधीन इस परियोजना से जिले के दूर दराज अंचल के 108 गांव को पेयजल का लाभ मिलना है, प्रस्तावित लक्ष्य के अनुसार निर्माण कार्य साल 2025 में पूरा हो जाना था लेकिन अभी तक महज 60 फीसदी ही काम पूरा हो सका है जिस पर कलेक्टर नाराज हुईं।

 उन्होंने परियोजना के विस्तार निर्माण कार्य का प्रस्तावित प्राकलन और निर्माण कार्य की प्रगति का मौके पर जाकर निरीक्षण किया और निर्माण कार्य की अंत्यंत धीमी प्रगति को देखकर जिम्मेदार विभाग और ठेकेदार को जानकर फटकार लगाईं उन्होंने कहा की भीषण गर्मी में ग्रामीणों को प्यासा नहीं छोड़ सकते और शीघ्र काम पूरा करने के निर्देश दिए हैँ इस दौरान सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


 पेयजल प्रभावित ग्रामो में वैकल्पिक व्यवस्था के निर्देश 
कलेक्टर राखी सहाय ने आकाशकोट अंचल के भीषण जल संकट ग्रामो में तपती गर्मी में ग्रामीणो को पेयजल संकट से निदान दिलाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैँ सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह ने बताया है की ग्रामो में टैंकर के माध्यम से जल आपूर्ति कराई जाएगी साथ ही पाइप लाइन के माध्यम से भी पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।