निप्पॉन पेंट इंडिया ने अपने नए प्रबंध निदेशक शरद मल्होत्रा के नेतृत्व में भारत केंद्रित वृद्धि रणनीति की घोषणा की
एवीएस न्यूज. चेन्नई
जापान की निप्पॉन पेंट होल्डिंग्स की अनुषंगी निप्सी ग्रुप का हिस्सा और एशिया प्रशांत की नंबर 1 पेंट एवं कोटिंग विनिर्माता कंपनी निप्पॉन पेंट इंडिया ने अपने नए प्रबंध निदेशक शरद मल्होत्रा के नेतृत्व में भारत केंद्रित वृद्धि रणनीति की घोषणा की है। यह नेतृत्व परिवर्तन के बाद भारत को लेकर कंपनी की योजनाओं का पहला विस्तृत विवरण है।
निप्पॉन पेंट इंडिया के प्रबंध निदेशक शरद मल्होत्रा ने कहाकि भारत निप्पॉन पेंट के लिए एक प्राथमिकता वाला, दीर्घकालीन बाजार है और हमारा ध्यान एक अलग, इंडिया फर्स्ट की वृद्धि रणनीति के निर्माण पर है जो विनिर्माण की ताकत, अनुशासित क्रियान्वयन और गहरी स्थानीय प्रासंगिकता पर आधारित हो।
निप्पॉन पेंट के भारत पोर्टफोलियो को मजबूत करने के लिए अधिग्रहण एवं विलय के अवसरों की तलाश करने पर आधारित है। देशभर में सात विनिर्माण संयंत्रों, जापान में विकसित गहरी तकनीकी विशेषज्ञता और एक मजबूत मेक इन इंडिया नीव के साथ निप्पॉन पेंट एक ऐसा मजबूत, आत्मनिर्भर भारतीय प्लेटफॉर्म तैयार करने की प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।
नए नेतृत्व के तहत निप्पॉन पेंट इंडिया एक एकीकृत परिचालन मॉडल के तहत अपने सभी पेंट एवं कोटिंग कारोबार को समेकित करेगी। इस एकीकृत दृष्टिकोण से वह लचीले विनिर्माण, परिचालन दक्षता और भारत भर में एक सुसंगत वितरण नेटवर्क बनाने में समर्थ होगी जिससे सभी बाजारों में उसे विस्तार करने और तालमेल बनाने में मदद मिलेगी।
एशिया प्रशांत क्षेत्र में छह दशकों से अधिक के नेतृत्व के साथ निप्पॉन पेंट के पास टेक्नोलॉजी आधारित वृद्धि, सभी कोटिंग सेगमेंट में अनुशासित विस्तार और अपनी भारतीय यात्रा में विनिर्माण उत्कृष्टता का एक मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड है। निप्पॉन पेंट इंडिया का फोकस सभी डेकोरेटिव, औद्योगिक, ऑटोमोटिव रिफिनिश, ऑटोमोटिव ओईएम और वुड कोटिंग सेगमेंट में संतुलित वृद्धि पर बना हुआ है। इस कंपनी का जोर ग्राहक केंद्रित नवप्रवर्तन और ब्रांड आधारित भेद के साथ ही भारतीय बाजार में दीर्घकालीन मूल्य सृजन पर है। टिकाऊपन, नवप्रवर्तन और मजबूत शासन निप्पॉन पेंट के वैश्विक परिचालन दर्शन की रीढ़ का निर्माण करते हैं।
इस समूह का “असेट असेंबर” मॉडल सभी मौजूदा कारोबारों में सामान्य वृद्धि और अनुशासित अधिग्रहण एवं विलय के जरिए वृद्धि के मेल से टिकाऊ प्रति शेयर आय उपलब्ध कराने के लिए डिजाइन किया गया है। यह दृष्टिकोण पेंट और निकटवर्ती बाजारों में चुनिंदा अधिग्रहण एवं विलय और सतत सुधार की संस्कृति के बल पर तेज वृद्धि लाने में समर्थ बनाता है।

