नासिक से मंगाए गए ढोल, बैंड डीजे, डमरू दल होगा आकर्षण का केंद्र


एवीएस न्यू, भोपाल।

महाकाल भक्त मंडल धार्मिक सामाजिक सेवा समिति शिवलोक फेस -2 के द्वारा विगत 12वर्षों से निरंतर भव्य शिव बारात का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष भी महाशिवरात्रि पर्व पर भगवान महाकाल की भव्य शिव बारात निकाली जाएगी। समिति के अध्यक्ष पंडित मनीष तिवारी ने बताया कि बाबा महाकाल एव मा बंगलामुखी को आमंत्रण पत्र प्रदान करने के साथ इस भव्य आयोजन की शुरुआत हो चुकी है। आयोजन में  लगभग 5000 लोगों के शामिल होने का अनुमान है।


महाशिवरात्रि पर्व पर निकलने वाली शिव बारात में मुख्य आकर्षण 15 फीट की भव्य शिव जी की प्रतिमा, विशाल आदि योगीनाथ की झांकी, नासिक से मंगाए गए ढोल, बैंड डीजे, डमरू दल, शिव पार्वती जी का आकर्षक रथ, पालकी में सवार बाबा भोलेनाथ का मुखौटा स्वरूप दर्शन, भव्य आतिशबाजी होगी। शिव बारात शिवलोक फेस-2 के मंदिर प्रांगण से शुरू होकर गोपाल नगर, एसओएस, दीपमोहनी, सुखसागर से होती हुई पुन: मंदिर प्रांगण पहुंचेगी। इसके बाद यहां भगवान की आरती होगी। इसके बाद भजन सांध्य का आयोजन किया जाएगा।