एवीएस न्यूज.नई दिल्ली 
महिलाओं और बच्चों को बेहतर एवं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अंकुरा हॉस्पिटल फॉर वूमेन एंड चिल्ड्रेन इंदौर के विजय नगर क्षेत्र में जल्द ही 120 बिस्तरों वाला अत्याधुनिक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल शुरू करेगा। अस्पताल में गर्भवती महिलाओं, स्त्री रोग, नवजात शिशुओं और बच्चों के लिए आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी।

अंकुरा हॉस्पिटल्स फॉर वूमेन एंड चिल्ड्रेन के संस्थापक डॉ. कृष्णा प्रसाद राव वुन्नम ने कहा कि मां और बच्चे का स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत है। उनका कहना था कि संस्थान का उद्देश्य मध्य भारत के परिवारों को विश्वस्तरीय मातृत्व एवं बाल स्वास्थ्य सेवाएं उनके अपने शहर में उपलब्ध कराना है, ताकि बेहतर इलाज के लिए दूसरे शहरों का रुख न करना पड़े।

उन्होंने बताया कि इंदौर में बनने वाला यह अस्पताल सामान्य प्रसव से लेकर जटिल गर्भावस्था, समय से पहले जन्मे शिशुओं की देखभाल, नवजात शिशुओं की गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं और बच्चों की विशेष चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराएगा।

अस्पताल में हाई-रिस्क प्रेग्नेंसी, नवजात शिशुओं की गहन चिकित्सा, बच्चों की जटिल बीमारियों और विशेष सर्जरी का उपचार किया जाएगा। इसके अलावा आधुनिक लेबर एवं डिलीवरी रूम, अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर, लेवल-3 एनआईसीयू, पीआईसीयू, फीटल मेडिसिन, बच्चों के लिए 24 घंटे आपातकालीन सेवाएं तथा आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी।

अस्पताल में प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ, नवजात शिशु विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, पीडियाट्रिक सर्जन, फीटल मेडिसिन विशेषज्ञ, एनेस्थीसिया विशेषज्ञ और क्रिटिकल केयर विशेषज्ञों की अनुभवी टीम सेवाएं देगी। इनके साथ प्रशिक्षित नर्सें, रेस्पिरेटरी थेरेपिस्ट, लैक्टेशन कंसल्टेंट और एनआईसीयू विशेषज्ञ भी मरीजों की देखभाल करेंगे।

इस अस्पताल का लाभ केवल इंदौर ही नहीं, बल्कि उज्जैन, देवास, धार, रतलाम, खंडवा, खरगोन, मंदसौर, नीमच सहित आसपास के जिलों के हजारों परिवारों को मिलेगा। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि इस सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के शुरू होने से क्षेत्र में मातृत्व एवं बाल स्वास्थ्य सेवाएं अधिक सुलभ होंगी और मरीजों की बड़े महानगरों पर निर्भरता कम होगी।