मुंबई। चैटरबॉक्स टेक्नोलॉजीज लिमिटेड ने इश्यू साइज 37,27,200 इक्विटी शेयर है, जिनका फेस वैल्यू  10 प्रति रुपए शेयर है, और प्राइस बैंड  110 से 115 रुपए प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। आईपीओ से प्राप्त शुद्ध राशि का उपयोग मौजूदा व्यवसाय की पूंजी आवश्यकताओं के लिए, अतिरिक्त कार्यालय और नया स्टूडियो स्थापित करने के लिए पूंजी व्यय के लिए, कंपनी के ब्रांड निर्माण की पूंजी आवश्यकताओं के लिए, कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। अंकर हिस्सा 24 सितंबर 2025 को खुलेगा और इश्यू 29 सितंबर 2025 को बंद होगा।इस इश्यू का बुक रनिंग लीड मैनेजर एक्सपर्ट ग्लोबल कंसल्टेंट्स प्राइवेट लिमिटेड है और रजिस्ट्रार बिगशेयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड है।