एवीएस न्यूज. मुंबई 
 भारत की एक प्रमुख एसेट मैनेजमेंट कंपनी, एक्सिस म्यूच्युअल फंड ने नया एक्सिस इनकम प्लस आर्बिट्राज पैसिव एफओएफ शुरू करने की घोषणा आज की। यह एक अभिनव ओपन एंडेड योजना है। इस योजना का उद्देश्य निवेशकों को ऐसा निवेश विकल्प देना है, जो सुरक्षित हो, जहां रिटर्न का अनुमान लगाया जा सके और कर का बोझ भी कम हो। नया फंड ऑफर (एनएफओ) 28 अक्टूबर 2025 को सबस्क्रिप्शन के लिए खुलेगा और 11 नवंबर 2025 तक रहेगा। इस फंड का प्रबंधन करेंगे - देवांग शाह (फिक्स्ड इनकम के प्रमुख), आदित्य पगारिया (सीनियर फंड मैनेजर), हार्दिक सतारा (सीनियर फंड मैनेजर) और कार्तिक कुमार (फंड मैनेजर)।

 नयी निवेश योजना उन निवेशकों के लिए तैयार की गई है जो कम जोखिम उठाते हुए (कंज़र्वेटिव रिस्क प्रोफाइल) अपने कर काटने के बाद के मुनाफे को बेहतर करना चाहते हैं। यह फंड निष्क्रिय डेट-आधारित म्यूचुअल फंड योजनाओं और आर्बिट्राज फंडों में रणनीतिक रूप से निवेश को मिलाकर एक हाइब्रिड निवेश ढांचा बनाता है, जिसका लक्ष्य मध्यम अवधि (कुछ वर्षों) में नियमित रिटर्न प्रदान करना है।
बी गोपकुमार, एक्सिस एएमसी के एमडी और सीईओ ने कहा, "एक्सिस म्यूचुअल फंड में, हमारा ध्यान हमेशा से ऐसे नए और निवेशक-केंद्रित समाधान देने पर रहा है जो अच्छा प्रदर्शन करने के साथ-साथ समझने में भी आसान हों। एक्सिस इनकम प्लस आर्बिट्राज पैसिव एफओएफ इसी सोच का प्रमाण है। यह फंड स्थिरता, पारदर्शिता और कर दक्षता का एक अनूठा मिश्रण प्रदान करता है। आज के बाज़ार में, जहां भविष्य का अनुमान करना और कर के बाद के रिटर्न बहुत मायने रखते हैं, यह फंड निवेशकों को निश्चित आय देने वाले निवेश के लिए एक ज़्यादा स्मार्ट तरीका देने के लिए डिज़ाइन किया गया है।"

 एक्सिस इनकम प्लस आर्बिट्राज पैसिव एफओएफ की प्रमुख विशेषताएं -

यह योजना अपने पोर्टफोलियो का लगभग 50-65% निष्क्रिय डेट-उन्मुख म्यूचुअल फंड योजनाओं में निवेश करेगी, जिनका लक्ष्य उच्च गुणवत्ता वाले यानी सुरक्षित निवेश साधन हैं। अंतर्निहित योजनाएँ रोल-डाउन रणनीति का पालन करेंगी, जिससे निवेशक ब्याज दर के जोखिम को कम करते हुए उपार्जित आय से लाभ उठा पाएंगे। पोर्टफोलियो का शेष 35-50% हिस्सा आर्बिट्राज फंडों में निवेश किया जाता है, जिसमें पूरी तरह से हेज्ड यानी कवर की हुई इक्विटी पोजीशन शामिल होती हैं। यह हिस्सा न्यूनतम अस्थिरता के साथ रिटर्न उत्पन्न करने के लिए डिज़ाइन किया गया है, क्योंकि यह बाज़ार की दिशा पर निर्भर नहीं करता। इन दोनों घटकों के मिश्रण से यह सुनिश्चित होता है कि फंड डेट इंस्ट्रूमेंट्स जैसा स्थिर रिटर्न प्रदान करे, लेकिन इसमें टैक्स का लाभ अधिक हो।

 यह फंड अपने प्रदर्शन को मापने के लिए दो सूचकांकों का उपयोग करता है,  जिसमें 65% निफ्टी शॉर्ट ड्यूरेशन डेट इंडेक्स और 35% निफ्टी 50 आर्बिट्राज टीआरआई शामिल है, जो इसके दोहरे निवेश को दर्शाता है। इस फंड में आपको हाई लिक्विडिटी मिलती है, जिसमें टी+2 रिडेम्पशन पेआउट और कोई एक्ज़िट लोड नहीं होता है, यह निवेशकों को तेज़ी से और बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के पैसा निकालने की सुविधा देता है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि अंतर्निहित योजनाओं को पुनर्संतुलित (रीबैलेंस) करने पर निवेशक को कोई कर नहीं देना पड़ता, जिससे यह निवेश के लिए एक कुशल विकल्प बन जाता है।

 एक्सिस इनकम प्लस आर्बिट्राज पैसिव एफओएफ में निवेश क्यों करें

यह फंड उन सभी प्रकार के निवेशकों के लिए है जो एक ऐसा निवेश चाहते हैं जिसमें बहुत ज़्यादा जोखिम नहीं होता, जो स्थिर रिटर्न की तलाश में रहने वाले निवेशकों के लिए उपयुक्त है, जिसका लक्ष्य मध्यम समय अवधि (कुछ वर्षों) में लगातार और स्थिर रिटर्न देना है, जैसे कि, कॉर्पोरेट्स, ज़्यादा निवेश करने वाले व्यक्ति, आम या छोटे निवेशक। फंड का वह हिस्सा जो डेट इंस्ट्रूमेंट्स (जैसे बॉन्ड) में निवेश करता है, उसमें रोल-डाउन रणनीति का उपयोग करने से निवेश को परिपक्वता तक रखा जाता है, जिससे निवेशकों को रिटर्न के बारे में स्पष्टता मिलती है। फंड का दूसरा हिस्सा आर्बिट्राज फंडों में निवेश किया जाता है, यह भाग न्यूनतम अतिरिक्त जोखिम के साथ रिटर्न को बढ़ाने का काम करता है।