माँ के हाथों से बने जैसे स्वादिष्ट: सनफीस्ट मॉम्स मैजिक ने पेश किए घी रोस्टेड नट्स कुकीज
एवीएस न्यूज. भोपाल
कुछ खुशबूएं केवल कमरे को नहीं महकाती है बल्कि आपके दिल पर एक गहरी छाप छोड़ देती हैं। मेवों और गर्म घी का मिलन भी कुछ ऐसी ही यादें छोड़ जाता है। यह भारतीय घरों में एक गतिमान याद की तरह फैलती है, जो बताती है कि प्यार, उत्साह और परंपरा के साथ कुछ अनोखा बनाया जा रहा है, जो सिर्फ एक मॉ ही बना सकती है। भारतीय किचन के इस कभी न भूलने वाले पल को ही सनफीस्ट ने अपनी नई पेशकश - मॉम्स मैजिक घी रोस्टेड नट्स कुकीज़ का आधार बनाया है।
इस लॉन्च के साथ, ब्रांड ग्राहकों को घी-रोस्टेड नट्स कुकीज़ के बेहतरीन स्वाद का फिर से आनंद उठाने के लिए आमंत्रित कर रहा है – काजू और बादाम से ठीक उसी तरह बनाया गया है जैसे एक माँ बनाती हैं। कई पीढ़ियों से, माँओं ने इस सच्चाई को करीब से जाना है कि मेवों को घी में भूनने से इसका स्वाद अनोखा हो जाता है। इससे एक अनूठी/ताजी और अच्छी खुशबू आती है और इसे जिस भी चीज में मिलाया जाता है, उसका स्वाद और भी बढ़ जाता है। इस सुनहरे घी में भुने हुए मेवों के क्रंच से बने ये कुकी मुंह में जाते ही घुल से जाते हैं, जो अनूठा और स्वादिष्ट लगता है।
सुश्री कविता चतुर्वेदी, बीयू चीफ एग्जीक्यूटिव, बिस्कुट्स एंड कन्फेक्शन्स, फूड्स डिवीजन आईटीसी लिमिटेड ने नए लॉन्च के बारे में कहा, “मेवों को घी में भूनना हमेशा से भारतीय खाना पकाने के सबसे खास तरीकों में से एक रहा है। मॉम्स मैजिक घी रोस्टेड नट्स के साथ, हम कुकी में घी में भुने हुए मेवों का इस्तेमाल करके उन पुरानी यादों को फिर से ताजा करना चाहते थे ठीक वैसे ही जैसे मांएं करती हैं। हर बाइट को उसी जाने-पहचाने प्यार/स्नेह और आराम का अहसास कराने के लिए बनाया गया है।
पैन इंडिया रोल-आउट को ओगिल्वी द्वारा डिज़ाइन किए गए एक नए टीवीसी द्वारा समर्थन दिया गया है। यह टीवीसी/विज्ञापन जीवन की एक छोटी सी कहानी के माध्यम से इस भावना को दर्शाता है। हॉस्टल में रहने वाली दो सहेलियां एक लंबे दिन के बाद आराम करती हैं। उनमें से एक नया मॉम्स मैजिक पैक खोलती है और अपनी सहेली को इसे चखने के लिए कहती है। वह जैसे ही कुकी को अपने होंठों से लगाती है, वह अपने बचपन की यादों में खो जाती है। कैमरा उसकी माँ के किचन में जाता है – जहाँ वह घी में मेवे भून रही होती है। अचानक आई हिचकी उसे रुकने पर मजबूर कर देती है – और तभी,उसकी बेटी का फोन आ जाता है। विज्ञापन इस लाइन के साथ समाप्त होता है “माँ की याद कैसे नहीं आएगी।
घी रोस्टेड नट्स वाले सनफीस्ट मॉम्स मैजिक कुकीज़” ओगिल्वी साउथ के चीफ़ क्रिएटिव ऑफ़िसर, मिस्टर पुनीत कपूर ने नई फ़िल्म के बारे में कहाकि यह आइडिया इस बात से आया कि आपकी ज़बान पर पुरानी यादों के टुकड़े से बेहतर कुछ नहीं हो सकता, कैसे कुछ खास स्वाद यादों में ले जाते हैं जो आपकी माँ के प्यार को वापस लाते हैं।'' यह प्रोडक्ट पूरे भारत में रिटेल स्टोर और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा ।

