अमेजन ने भारत में ऑल-न्यू Echo Show 11 और फोर्थ-जनरेशन Echo Show 8 का लॉन्च किया
• Echo Show 11 और Echo Show 8 क्रमशः फुल HD और HD रिज़ॉल्यूशन के साथ आते हैं। ये नए स्लीक डिज़ाईन, एज-टू-एज ग्लास डिस्प्ले और थिन बेज़ेल्स के साथ उपलब्ध हैं।
• Echo Show 11 का मूल्य 26,999 रुपये (Graphite और Glacier White कलर) तथा Echo Show 8 का मूल्य 23,999 रुपये (Graphite और Glacier White कलर) है। ये Amazon.in, Flipkart और Reliance Digital एवं Croma के ऑफलाईन स्टोर्स पर उपलब्ध हैं।
एवीएस न्यूज. नई दिल्ली
अमेजन ने भारत में एलेक्सा के साथ अपने ऑल-न्यू इको शो 11 और फोर्थ जनरेशन इको शो 8 स्मार्ट डिस्प्ले पेश किए। इन डिवाईसेज में ऑल-न्यू ऑडियो आर्किटेक्चर और ओमनीसेंसी कस्टम सेंसर प्लेटफॉर्म है। साथ ही एज-टू-एज डिस्प्ले और थिन बेजेल के साथ इन्हें बिल्कुल नया डिजाईन दिया गया है। ये डिवाईस डीप बेस और स्पष्ट आवाज के साथ स्मार्ट होम रूटीन को आसान बना देती हैं। इनमें मोशन, प्रेजेंस और तापमान सेंसर दिए गए हैं। इको शो 11 और इको शो 8 क्रमशः 11 इंच और 8.7 इंच का व्यूईंग एरिया प्रदान करते हैं।
Echo Show 11 और Echo Show 8 में ऑन-स्क्रीन टच कंट्रोल या Alexa को हैंड्स-फ्री वॉईस कमांड देकर स्मार्ट होम रूटीन संचालित किए जा सकते हैं। कंपैटिबल ऐप्स से ऑडियो-विज़्युअल कंटेंट का आनंद लिया जा सकता है। कैलेंडर तथा शॉपिंग लिस्ट संभालने तथा रेसिपी आदि देखने जैसे दैनिक काम आसानी से किए जा सकते हैं।
दिलीप आर.एस., डायरेक्टर और कंट्री मैनेजर, Amazon.in डिवाइसेस इंडिया ने कहा, “Echo Show 11 और Echo Show 8 फैमिली शेड्यूल में तालमेल बनाने, स्मार्ट होम मैनेज करने, और व्यस्त दिनचर्या का प्रबंधन करने जैसे सभी काम संभाल सकते हैं। ये डिवाइस होम असिस्टेंट के तौर पर काम करती हैं। ग्राहकों को ऑर्गनाइज़्ड और कनेक्टेड रखती हैं, तथा उनके अनुरूप खुद को ढाल लेती हैं। ये सभी रूटीन काम संभाल लेती हैं ताकि ग्राहक ज्यादा जरूरी कामों पर अपना ध्यान केंद्रित कर सकें। मैं Omnisense टेक्नोलॉजी और एडवांस्ड ऑटोमेशन, नई ऑडियो अनुभव और Alexa के साथ सुगम हैंड्स-फ्री वॉयस कंट्रोल के साथ इन डिवाइसेज़ को ग्राहकों के जीवन का हिस्सा बनते देखने के लिए उत्साहित हूँ।”
एडवांस्ड होम ऑटोमेशन बढ़ाता है सुविधा और आराम
Echo Show 11 और Echo Show 8 में कस्टम डिज़ाईन की AZ3 Pro सिलिकॉन चिप दी गई है, तो बहुत तेज परफॉर्मेंस सुनिश्चित करती है। इस सिलिकॉन चिप के साथ कस्टम सेंसर प्लेटफॉर्म, Omnisense है, जो एंबियंट AI के लिए बनाया गया है। यह कई सेंसर और सिग्नल्स का उपयोग करता है, जिनमें 13 मेगापिक्सल (एम.पी) का कैमरा, ऑडियो, अल्ट्रासाउंड Wi-Fi राडार, एक्सेलेरोमीटर और Wi-Fi CSI शामिल हैं, जो व्यक्तिगत, प्रोएक्टिव और मददगार Alexa अनुभव संभव बनाते हैं।
इससे ऑटोमेटेड प्रतिक्रियाएं संभव होती हैं, जैसे जब कोई कमरे में प्रवेश करता है, तो ऑटोमेटेड लाईट अपने आप जल जाती हैं, या जब तापमान एक निश्चित स्तर पर पहुँच जाता है, तब तापमान पर आधारित दिनचर्याएं अपने आप शुरू हो जाती हैं। ग्राहक Alexa ऐप की मदद से स्मार्ट होम रूटीन स्थापित कर सकते हैं।
अधिकतम व्यूईंग एरिया और एंबियंट विज़्युअल्स का आनंद लें
Echo Show 11 और Echo Show 8 में क्रमशः 11 ईंच फुल HD और 8.7 ईंच HD एज-टू-एज ग्लास डिस्प्ले दिए गए हैं। ये विस्तृत कलर्स के साथ शार्प पिक्चर प्रदान करते हैं। नए डिज़ाईन को ज्यादा स्लीक बनाया गया है। इसमें 3D-निट फैब्रिक के साथ थिन बेज़ेल्स का इस्तेमाल किया गया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा बड़ा व्यूईंग एरिया मिल सके। साथ ही, एंबियंट विज़्युअल वातावरण के अनुरूप अनुकूलित होकर आरामदायक व्यूईंग प्रदान करता है। इसके हाई डेफिनिशन डिस्प्ले के साथ 13 मेगापिक्सल के कैमरे दिए गए हैं, जो सेंटर्ड ऑटो-फ्रेमिंग और नॉईज़ रिडक्शन टेक्नोलॉजी के साथ दोस्तों और परिवार से स्पष्ट वीडियो कॉल और बातचीत संभव बनाते हैं, जो Alexa ऐप या Echo स्मार्ट डिस्प्ले के माध्यम से संभव होती है।
स्पैशियल ऑडियो के साथ रूम-फिलिंग साउंड
Echo Show 11 और Echo Show 8 पूरी तरह नया ऑडियो आर्किटेक्चर इन्हें भारत में वर्तमान में उपलब्ध अमेज़न के सबसे बेहतरीन साउंडिंग स्मार्ट डिस्प्ले बनाता है। इन दोनों डिवाईसेज़ में फ्रंट फायरिंग स्टीरियो स्पीकर और एक कस्टम वूफर है, जो स्पैशियल ऑडियो के साथ रूम फिलिंग साउंड प्रदान करता है। फुल-रेंज ड्राइवर डिस्प्ले के नीचे लगाए गए हैं और इन्हें ऑडियो को सामने की तरफ फायर करने के लिए डिज़ाइन किया गया है ताकि ग्राहकों को स्पष्ट साउंड और साफ वोकल्स सुनाई दें।
इन पर Amazon Music, Apple Music, Spotify, JioSaavn या Audible जैसे सर्विस प्रोवाइडर्स द्वारा अपने पसंदीदा म्यूज़िक, पोडकास्ट या ऑडियोबॉक्स का आनंद लिया जा सकता है (सब्सक्रिप्शन शुल्क लागू हो सकता है)।
हैंड्स-फ़्री एंटरटेनमेंट का मजा लें
ग्राहक Echo Show 11 और Echo Show 8 की स्क्रीन पर Prime Video, Netflix और YouTube आदि ऐप्स का वीडियो कंटेंट देखा जा सकता है (सब्सक्रिप्शन शुल्क लागू हो सकता है)। यह कंटेंट Silk Browser पर चलता है । टीवी शो, फिल्म्स, वर्कआउट और रेसिपी वीडियो आदि टच स्क्रीन द्वारा चलाए जा सकते हैं या Alexa को इन्हें प्ले करने के लिए कहा जा सकता है।
एक ही स्क्रीन पर कई कैमरों की लाइव फ़ीड देखें
‘Drop In’ फ़ीचर की मदद से ग्राहक अपने घरों की निगरानी कर सकते हैं और परिवार या पेट्स को लाइव देख सकते हैं। कंपैटिबल सिक्योरिटी कैमरा और वीडियो डोरबेल को अपनी डिवाइस से पेयर करके एक साथ चार तक लाइव कैमरों तक की फ़ीड अपनी डिवाइस की स्क्रीन पर देखी जा सकती है।

