एथर कम्युनिटी डे 2026 में अपने पहले मास-मार्केट ईएल प्लेटफॉर्म स्कूटर का अनावरण करेगा
एथर की फ्लैगशिप ईवेंट के चौथे एडिशन में कंपनी इस नेक्स्ट-जनरेशन स्कूटर प्लेटफॉर्म के साथ टेक्नोलॉजी, चार्जिंग और ओनरशिप ईकोसिस्टम में नए इनोवेशन भी पेश करेगी
एवीएस न्यूज.बैंगलुरू
भारत के अग्रणी इलेक्ट्रिक स्कूटर निर्माता, एथर एनर्जी लिमिटेड की फ्लैगशिप सामुदायिक ईवेंट, एथर कम्युनिटी डे के चौथे एडिशन का आयोजन 29 अगस्त, 2026 को बैंगलुरू में किया जा रहा है। इस साल ईवेंट की थीम, ‘‘न्यू डॉन ऑफ मैजिक’’ (जादू की नई सुबह) है। इस ईवेंट में एथर नए ईएल प्लेटफॉर्म पर बना अपना पहला स्कूटर पेश करेगा। इसके साथ ही कंपनी मास-मार्केट स्कूटर सेगमेंट में प्रवेश कर रही है। एथर के इस नए स्कूटर के साथ टेक्नोलॉजी, चार्जिंग और ईकोसिस्टम के कई नए इनोवेशन भी पेश किए जा रहे हैं, जो ओनरशिप के अनुभव को और अधिक सुगम व कनेक्टेड बना देंगे।
ईएल प्लेटफॉर्म एथर का नैक्स्ट-जनरेशन वैहिकल आर्किटेक्चर है। यह 450 के बाद कंपनी का पहला ऑल-न्यू वैहिकल प्लेटफॉर्म है। इसे ज्यादा उपयोगिता, स्केलेबिलिटी और मैन्युफैक्चरिंग एफिशिएंसी के लिए बनाया गया है। विभिन्न सेगमेंट में एथर का फ्यूचर पोर्टफोलियो इसी प्लेटफॉर्म पर आधारित होगा।
इस प्लेटफॉर्म पर निर्मित पहला स्कूटर एथर के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, जो कंपनी को 1 लाख रुपये से 1.25 लाख रुपये के मूल्य वर्ग में मास-मार्केट की जरूरतों को पूरा करने में समर्थ बनाएगा। यह स्कूटर कंपनी के बाजार का विस्तार करेगा और विकास के एक नए अध्याय की शुरुआत करेगा।
एथर कम्युनिटी डे 2026 में हजारों एथर मालिक, ऑटोमोटिव एवं टेक्नोलॉजी प्रेमी और पार्टनर हिस्सा लेंगे। उन्हें एथर द्वारा बनाए जा रहे प्रोडक्ट्स, टेक्नोलॉजी और इनोवेटिव अनुभवों की पहली झलक देखने का मौका मिलेगा।
पिछले तीन सालों में एथर कम्युनिटी डे भारत की सबसे अपेक्षित ऑटोमोटिव और टेक्नोलॉजी ईवेंट्स में से एक बन गया है। यहाँ प्रोडक्ट्स का प्रदर्शन तो होता ही है, साथ ही, यह भविष्य का विजन शेयर करने के लिए एथर का मुख्य प्लेटफॉर्म भी बन गया है। इसमें नई टेक्नोलॉजी पेश की जाती है और लोगों को कंपनी के प्रोडक्ट्स एवं आईडियाज को करीब से देखने का अवसर भी प्रदान किया जाता है।
पिछला एथर कम्युनिटी डे 30 अगस्त 2025 को आयोजित किया गया था, जिसमें 4,000 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया था। इसमें ईएल प्लेटफॉर्म, रेडक्स कॉन्सेप्ट वैहिकल, एथर की नैक्स्ट जनरेशन फास्ट-चार्जिंग टेक्नोलॉजी और एथरस्टैक 7.0 पेश किया गया था, जिससे कंपनी के लिए इनोवेशन के अगले चरण की बुनियाद स्थापित हुई।






