एवीएस न्यूज.बेंगलुरु 


हेल्थ और वेलनेस क्षेत्र की कंपनी हर्बालाइफ इंडिया ने अपने फॉर्मूला 1 न्यूट्रिशनल शेक मिक्स का नया डेट्स कैरेमल फ्लेवर लॉन्च किया है। कंपनी के अनुसार, इस नए वैरिएंट में खजूर और कैरेमल के स्वाद के साथ डेट क्रंच (खजूर के कुरकुरे टुकड़े) शामिल किए गए हैं, ताकि उपभोक्ताओं को स्वाद के साथ संतुलित पोषण भी मिल सके।

कंपनी का कहना है कि बदलती जीवनशैली और व्यस्त दिनचर्या को ध्यान में रखते हुए यह नया फ्लेवर तैयार किया गया है। इससे पहले फॉर्मूला 1 शेक वनीला, डच चॉकलेट, मैंगो, कुल्फी और रोज खीर जैसे फ्लेवर में उपलब्ध है। नए वैरिएंट के जुडऩे से ग्राहकों को अपनी पसंद के अनुसार अधिक विकल्प मिलेंगे। 


हर्बालाइफ इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर अजय खन्ना ने कहा कि आज के उपभोक्ता ऐसे पोषण उत्पाद चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ इस्तेमाल में आसान हों और बेहतर स्वास्थ्य में भी मदद करें। उन्होंने कहा कि डेट्स कैरेमल फ्लेवर ग्राहकों की बदलती पसंद को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है, जबकि फॉर्मूला 1 रेंज की संतुलित पोषण गुणवत्ता को भी बरकरार रखा गया है।

कंपनी के अनुसार, फॉर्मूला 1 न्यूट्रिशनल शेक मिक्स – डेट्स कैरेमल में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, 19 विटामिन और मिनरल्स का संतुलित मिश्रण है। हर सर्विंग में 9 ग्राम उच्च गुणवत्ता वाला प्रोटीन और 3 ग्राम फाइबर मौजूद है।

हर्बालाइफ का दावा है कि इस शेक को पैक पर दिए गए निर्देशों के अनुसार मील रिप्लेसमेंट (भोजन के विकल्प) के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। साथ ही, यह लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स (त्रढ्ढ) वाला उत्पाद है, जो संतुलित आहार के साथ लंबे समय तक ऊर्जा बनाए रखने में सहायक हो सकता है।