भोपाल। इसूजु मोटर्स इंडिया ने मध्य प्रदेश के भोपाल में अपनी नई डीलरशिप ‘विन-विन इसूजु की ओपनिंग की घोषणा की है। यह प्रदेश में इसूज़ु का तीसरा टचपॉइंट है, जो क्षेत्र में ब्राण्ड की मौजूदगी को सशक्त बनाएगा। 11 माइल-बायपास, होशंगाबाद-भोजपुर रोड़ पर स्थित इस नई युनिट को 3एस (सेल्स, सर्विस, स्पेयर्स) इंटीग्रेटेड आउटलेट के रूप में डिज़ाइन किया गया है।

20,000 वर्गफीट में फैली इस युनिट में 5000 वर्गफीट का आधुनिक शोरूम है जहां दोपहिया वाहनों का डिस्प्ले किया जाएगा। साथ ही सभी सुविधाओं से युक्त 15 हजार वर्गफीट में फैली वर्कशॉप भी है जहां पांच सर्विस बे बनाए गए हैं। 
डीलरशिप का उद्घाटन राजेश मित्तल, प्रेसीडेंट एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, इसूज़ु मोटर्स इंडिया द्वारा किया गया, इस अवसर पर इसूज़ु मोटर्स इंडिया के अन्य अधिकारी और डीलर पार्टनर्स  वीरेन्द्र सिंह और रविचंद्रन जे. भी मौजूद रहे। आज इस डीलरशिप से नए वाहनों की डिलीवरी के साथ कारोबार की शुरूआत हो चुकी है।