कैप्टन पॉलीप्लास्ट को 5.97 करोड़ रु. के एम्पैनलमेंट पत्र प्राप्त
राजकोट। कैप्टन पॉलीप्लास्ट लिमिटेड को महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (एमएसईडीसीएल) से पीएम कुसुम बी योजना “मागेल त्याला सौर कृषि पंप” योजना के तहत 200 स्टैंडअलोन ऑफ-ग्रिड डीसी सोलर फोटोवोल्टाइक वाटर पंपिंग सिस्टम (‘एसपीडब्ल्यूपीएस’) की आपूर्ति के लिए एम्पैनलमेंट पत्र प्राप्त हुआ है, जिसकी कुल कीमत 5.97 करोड़ रुपए (जीएसटी सहित) है।
इन पंपों की स्थापना एनटीपी /वर्क ऑर्डर जारी करने की तारीख से 60 दिनों के भीतर पूरी की जानी है। कंपनी के डायरेक्टर रितेश खिचाडिया ने कहाकि यह ऑर्डर हमारे सोलर ईपीसी सेक्शन के लिए एक महत्वपूर्ण विकास है क्योंकि हम नए बाजारों में अपनी उपस्थिति बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

