बिरला ओपस पेंट्स ने पेश किया भारत का पहला ‘पेंट प्रॉमिस’
नई दिल्ली। डेकोरेटिव पेंट्स सेक्टर में मिली मजबूत सफलता के आधार पर, आदित्य बिरला ग्रुप की ग्रासिम इंडस्ट्रीज़ के अंतर्गत आने वाले बिरला ओपस पेंट्स ने आज अपने नए कैंपेन – ‘बिरला ओपस एश्योरेंस’ की घोषणा की है। भारतीय पेंट उद्योग में अपनी तरह का यह पहला भरोसा, बिरला ओपस पेंट्स की एडवांस प्रोडक्ट क्वालिटी और असाधारण ग्राहक संतुष्टि के प्रति उसकी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
ब्रांड फिल्मों में ‘बिरला ओपस एश्योरेंस’ की अनोखी पेशकश को रोचक अंदाज़ में दिखाया गया है, जिसमें बिरला ओपस पेंट्स पेंटिंग सेवा को पूरी तरह से मुफ्त रीपेंट करने का वादा करता है। एक साल की री-पेंटिंग वारंटी को सभी मौसम परिस्थितियों को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया है, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि दीवारें चारों मौसमों की कसौटी पर खरी उतरें। यह एश्योरेंस, मौजूदा उत्पाद वारंटी के अतिरिक्त एक और गारंटी है।
टीवीसी कैंपेन में ब्रांड एंबेसडर्स विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना एक बार फिर नज़र आएंगे, जो बिरला ओपस पेंट्स के साथ अपनी सफल साझेदारी जारी रखे हुए हैं। अलग-अलग फिल्मों में रणवीर शौरी, मुरली शर्मा, सीमा पाहवा और जावेद जाफरी भी नज़र आएंगे, जहां विक्की और रश्मिका अलग-अलग लुक्स में ब्रांड का वादा निभाते हुए, डिज़ाइन और कंस्ट्रक्शन समुदाय को बिरला ओपस पेंट उत्पादों की सिफारिश करने के लिए धन्यवाद देते हैं। क्रिएटिव इंटरप्शन विज्ञापन शैली में बनाए गए इन विज्ञापनों के जरिए ब्रांड अपने आप को एक भरोसेमंद और उन्नत उत्पादों वाला नाम स्थापित करना चाहता है।
इस कैम्पेन पर टिप्पणी करते हुए बिरला ओपस पेंट्स के सीईओ रक्षित हरगवे ने कहा, “हमारा ‘बिरला ओपस एश्योरेंस’ कैम्पेन हमारे प्रोडक्ट्स की असाधारण क्वालिटी और परफॉर्मंस में हमारी गहरी आस्था को दर्शाता है। हम समझते हैं कि घर पेंट करना उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ा निर्णय होता है, और यह पहल उन्हें पूरी मानसिक शांति देने का हमारा तरीका है, जो हमें एक सच्चे उपभोक्ता-केंद्रित ब्रांड के रूप में मजबूत बनाता है।”
बिरला ओपस पेंट्स के मार्केटिंग हेड इंदरप्रीत सिंह ने कहा, “हम ‘बिरला ओपस एश्योरेंस’ के साथ अपनी कम्युनिकेशन जर्नी को नए स्तर पर ले जा रहे हैं। यह हमारे प्रोडक्ट्स की क्वालिटी में आत्मविश्वास का साहसिक बयान है। फिल्में हास्य और भरोसे का बेहतरीन संतुलन पेश करती हैं, जिसमें विक्की और रश्मिका अपने अलग-अलग लुक्स और परिस्थितियों में आकर्षण जोड़ते हैं। इसके माध्यम से हम एक ऐसा ब्रांड बना रहे हैं जो सचमुच अपने वादे पर खरा उतरता है।”
बॉलीवुड स्टार विक्की कौशल ने कहा, “मैं बिरला ओपस पेंट्स के साथ इस क्रांतिकारी कैम्पेन में जुड़कर बेहद उत्साहित हूं। ‘बिरला ओपस एश्योरेंस’ एक साहसिक कदम है, जो मुझे लगता है कि घर मालिकों के साथ गहराई से जुड़ जाएगा, और मुझे इसे स्क्रीन पर जीवंत बनाने में बहुत मज़ा आया।”
पूरे देश की स्टार बन चुकीं रश्मिका मंदाना ने कहा, “मैं हमेशा ऐसे विकल्प चुनने में विश्वास रखती हूं जो क्वालिटी और ट्रस्ट दोनों दें। बिरला ओपस पेंट्स का ‘एश्योरेंस’ अभियान इसी सोच को दर्शाता है। इस तरह की पहल का हिस्सा बनकर मुझे बेहद खुशी है।”
‘बिरला ओपस एश्योरेंस’ अभियान को हिंदी और सभी प्रमुख क्षेत्रीय भाषाओं में टीवी, डिजिटल और प्रिंट के ज़रिए व्यापक रूप से प्रसारित किया जाएगा, ताकि उपभोक्ता विश्वास को मज़बूती मिले और नए ग्राहकों को उत्पाद आज़माने के लिए प्रेरित किया जा सके।

