कृति कुकिंग आयल का नया कैंपेन और पैकेजिंग लांच
इंदौर। कृति न्यूट्रिएंट्स लिमिटेड के द्वारा उत्पादित कृति कुकिंग आयल ने अपना नया ब्रांड कैंपेन और पैकेजिंग लांच किया। यह कैंपेन ब्रांड की मुख्य सोच “क्वालिटी भी, किफायती भी” पर आधारित है, जो प्रत्येक भारतीय परिवार की मूलभूत आवश्यकता है।
नए कैंपेन की थीम “क्वालिटी और किफ़ायत” इस सोच को परिभाषित करता है कि किफ़ायत का मतलब सस्ता नहीं, बल्कि “वैल्यू-फॉर-मनी” यानी स्मार्ट और सही चयन है। स्वतंत्र लैब सर्टिफिकेशन के आधार पर, यह सिद्ध हुआ है कि कृति सोयाबीन तेल अन्य पैक्ड तेल की तुलना में करीब 11 फीसदी तक कम लगता है, जिससे खाना और भी स्वास्थकारी बनता है और साथ ही कृति तेल अन्य तेल के मुकाबले अधिक चलता है ।
कृति न्यूट्रिएंट्स लिमिटेड के सीईओ प्रफुल अंचलिया ने कहाक पिछले तीन दशकों से कृति कुकिंग आयल भारतीय रसोई का हिस्सा रहा है। हमारा नया कैंपेन हल्के-फुल्के हास्य पर आधारित है, जिसके जरिए हम यह संदेश दे रहे हैं कि कृति कुकिंग आयल का चुनाव करने पर ग्राहकों को क्वालिटी और किफ़ायत दोनों एक साथ मिलते हैं।

