ओप्पो के पोर्टफोलियो पर ग्रांड फेस्टिव सेल शुरू
नई दिल्ली। ओप्पो इंडिया ने त्योहारों की खुशी बढ़ाते हुए अपनी सबसे बड़ी फेस्टिवल सेल, ‘पे जीरो, वरी जीरो, विन 10 लाख’ पेश की है। इस सेल के अंतर्गत ग्राहकों को 19 सितंबर से 31 अक्टूबर के बीच ओप्पो की सभी डिवाईस पर बेहतरीन ऑफर मिलेंगे, जिनमें नई लांच की गई एफ31 सीरीज़ और रेनो14 सीरीज़ भी शामिल हैं।
ये ऑफर ओप्पो ई-स्टोर, फ्लिपकार्ट और अमेजन पर उपलब्ध होंगे। ओप्पो फेस्टिव सेल में ग्राहकों को कई एक्सक्लुसिव बेनेफिट्स का लाभ मिलेगा, जिनमें जीरो डाउन पेमेंट, इंटरेस्ट-फ्री ईएमआई, इंस्टैंट कैशबैक, आकर्षक एक्सचेंज स्कीम और 10 लाख या 1 लाख रुपये के कैश पुरस्कार के साथ ओप्पो की लेटेस्ट डिवाईस जीतने का मौका शामिल है।

