महिंद्रा ने नए बोल्ड लुक और बेहतर मास्ट डिजाइन के साथ पेश की नई रोटावेटर सीरीज
एवीएस न्यूज .मुंबई
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने मध्य प्रदेश में अपनी नई महिंद्रा रोटावेटर सीरीज लांच करने की घोषणा की। चौड़े मास्ट डिजाइन के साथ नए बोल्ड लुक वाली यह नई महिंद्रा रोटावेटर सीरीज भारी-भरकम काम के लिहाज से बेहतरीन प्रदर्शन सुनिश्चित करती है और दिखने में भी मजबूत है। नई रोटावेटर सीरीज़ भारी-भरकम रोटावेटर श्रेणी - महावेटर और महावेटर एचडी में 4 से 9 फुट तक रेंज में उपलब्ध होगी।
बाजार विश्लेषण और किसानों से मिली प्रतिक्रिया के आधार पर तैयार महिंद्रा की नई रोटावेटर सीरीज़ ढांचे के लिहाज से अधिक मज़बूत और बेहद टिकाऊ है। नई रेंज भारी-भरकम जुताई के काम और टूट-फूट को झेलने के लिहाज से अधिक प्रभावी होगी, साथ ही बेहतर स्थिरता और हैंडलिंग के साथ, भारत में आम तौर आने वाली मुश्किलों और ऊबड़-खाबड़ खेती की सतहों पर लंबे समय तक भरोसेमंद बनी रहेगी।
डॉ. अनुषा कोथंदरमन, उपाध्यक्ष और प्रमुख अंतरराष्ट्रीय परिचालन और व्यवसाय प्रमुख-फार्म मशीनरी - महिंद्रा फार्म इक्विपमेंट बिजनेस ने आकर्षक डिजाइन वाली रोटावेटर सीरीज पर अपनी टिप्पणी में कहाकि खेती की उत्पादकता बढ़ाने के लिए मशीनीकरण बेहद ज़रूरी है और रोटावेटर खेतों को तैयार करने में अहम भूमिका निभाते हैं।

