नई निसान मैग्नाइट को 5-स्टार जीएनसीएपी सेफ्टी रेटिंग प्राप्त
गुरुग्राम। निसान मोटर इंडिया ने वैकल्पिक ईंधन और पर्यावरण के अनुकूल भविष्य के लिए इनोवेटिव समाधान पर केंद्रित सरकार की पहल को पूरा समर्थन देने की बात कही है। नई निसान मैग्नाइट ने प्रतिष्ठित 5-स्टार जीएनसीएपी सेफ्टी रेटिंग प्राप्त करते हुए गुणवत्ता एवं सुरक्षा के प्रतीक तौर पर अपनी पहचान को मजबूती दी है।
निसान मोटर इंडिया ने हाल ही में नई निसान मैग्नाइट के लिए 10 साल की वारंटी भी शुरू की है, जो सेगमेंट में अपनी तरह का पहला वारंटी प्रोग्राम है। यह लंबी अवधि में ग्राहकों के प्रति ब्रांड की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। निसान मोटर इंडिया ने सुनिश्चित किया है कि अक्टूबर, 2024 के बाद से बेची गई नई निसान मैग्नाइट और भारत में मैन्यूफैक्चर किए गए एक्टिव वारंटी वाले किसी भी निसान व्हीकल की वारंटी पर ई20 ईंधन के प्रयोग के कारण कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

