रेडमी ने लांच किया नोट 15 5जी और रेडमी पैड 2 प्रो
एवीएस न्यूज.नई दिल्ली
शाओमी इंडिया ने रेडमी नोट 15 5जी और रेडमी पैड 2 प्रो लांच किया। ये दोनों डिवाइस भरोसेमंद परफॉर्मेंस, इमर्सिव एंटरटेनमेंट, और रोजमर्रा के उपयोग के दौरान लंबे समय तक साथ देने के लिए बनाई गई हैं।
भारतीय ग्राहकों की जरूरतों के अनुरूप विकसित ये नई डिवाईस स्मार्टफोन की तरह पूरे दिन चलती हैं, साथ ही, बड़ी स्क्रीन का बेहतरीन अनुभव भी प्रदान करती हैं। रेडमी नोट 15 5जी का 8जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट भारत में 22,999 रुपए में उपलब्ध होगा। इसकी बिक्री 9 जनवरी, 2026 से शुरू होगी। यह फोन तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

