एवीएस न्यूज.. नई दिल्ली


एचपी इंडिया ने आज भारत में टेक्नोलॉजी की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए पर्सनल सिस्टम, प्रिंट एवं वर्कफोर्स सॉल्यूशंस से जुड़े 20 से ज्यादा नए प्रोडक्ट्स एवं सॉल्यूशंस पेश किए। इनमें छात्रों एवं क्रिएटर्स से लेकर प्रोफेशनल्स एवं एंटरप्राइजेज तक की जरूरतों को ध्यान में रखा गया है। इस पोर्टफोलिया के साथ ही एचपी ने इंडिया-फर्स्ट ओमनीपैड 12 के माध्यम से नई कैटेगरी में भी कदम रखा है। इसकी मदद से छात्रों और फर्स्ट टाइम यूजर्स कोपीसी जैसी प्रोडक्टिविटी के साथ टेबलेट की फ्लेक्सिबिलिटी मिलेगी। इसी तरह एचपी इलाइटबोर्ड जी1ए नेक्स्ट जेन एआई पीसी दुनिया का पहला एवं एकमात्र एआई कीबोर्ड पीसी है, जिसे मॉडर्न वर्कप्लेस के लिए ज्यादा पावरफुल, पोर्टेबल एवं आसान कंप्यूटिंग के लिए बनाया गया है।


एचपी इंडिया में पर्सनल सिस्टम्स के सीनियर डायरेक्टर विनीत गेहानी ने कहा, ‘जिस तरह से लोगों के काम करने का तरीका बदल रहा है, उसमें ज्यादा फ्लेक्सिबल, इंटेलीजेंट एवं कनेक्टेड एक्सपीरियंस की ओर स्पष्ट झुकाव दिखा है। नई कैटेगरी में एचपी के कदम रखने और हमारे एआई पोर्टफोलियो के विस्तार के साथ हम ऐसे सॉल्यूशंस बनाने पर फोकस कर रहे हैं, जिन्हें भविष्य के काम को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। साथ ही हम भारत में यूजर्स की विविध जरूरतों को भी ध्यान में रख रहे है1’


एचपी इंडिया, श्रीलंकाएंड बांग्लादेश की सीनियर वाइस प्रेसिडेंट एवं मैनेजिंग डायरेक्टर इप्सिता दासगुप्ता ने कहा, ‘भारत के विकास के सफर में टेक्नोलॉजी इस बात का जरूरी एवं आंतरिक हिस्सा बनकर सामने आई है कि लोग कैसे सीखेंगे, कमाएंगे और क्रिएट करेंगे। अगर आप देश में टेक्नोलॉजी एडॉप्शन को देखें तो यह इसे प्रभावी तरीके से प्रयोग करने के लिए आत्मविश्वास एवं कौशल देने से जुड़ा मामला है। फिर बात चाहे पढ़ने के लिए टेक्नोलॉजी का प्रयोग कर रहे छात्र की बात हो, ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे कारोबारी की बात हो या काम के बदलते माहौल में ढलने की कोशिश कर रहे किसी कर्मचारी की बात हो।

एडॉप्शन के इस सफर में हमारा फोकस ऐसी टेक्नोलॉजी प्रदान करते हुए सार्थक भूमिका निभाना है, जिससे रोजाना के विकास एवं विश्वास को सपोर्ट किया जा सके। इस लॉन्चिंग के साथ हम पीसी, प्रिंटरऔर एचपी सॉल्यूशंस के साथ ज्यादा कनेक्टेड एक्सपीरियंस देने के लिए तैयार हैं। इन्हें यूजर्स की बड़ी रेंज को सपोर्ट करने और रियल-वर्ल्ड यूज केसेज को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।’


एचपी ओमनीपैड 12 के साथ एचपी ने पर्सनल कंप्यूटिंग की नई कैटेगरी में कदम रखा है, जिसमें एक स्लीक एवं पोर्टेबल डिजाइन में पीसी की प्रोडक्टिविटी के साथ टेबलेट की फ्लेक्सिबिलिटी मिलती है। लोगों के सीखने और काम करने के तरीके को ध्यान में रखकर तैयार इस फीचर में अलग हो सकने वाला कीबोर्ड है, जिससे यूजर आसानी से टच-फर्स्ट टेबलेट यूज और पीसी-स्टाइल प्रोडक्टिविटी के बीच शिफ्ट कर सकते हैं। क्वालकॉम स्नैपड्रेगन  प्रोसेसर के साथ यह डिवाइस एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है, जिससे यूजर्स को एक जाना पहचाना और बेहतरीन अनुभव मिलता है। छात्रों, फर्स्ट टाइम यूजर्स और ऑन-द-गो प्रोफेशनल्स के लिए डिजाइन किए गए एचपी ओमनीपैड 12 में 12 इंच मल्टी-टच डिस्प्ले  और 18 घंटे तक की बैटरी लाइफ   दी गई है। इससे यह सीखने, कोलैबोरेशन करने और रोजाना की प्रोडक्टिविटी के हिसाब से आदर्श है।


एचपी इलाइटबोर्ड जी1ए नेक्स्ट जेन एआई पीसी के साथ एचपी का पोर्टफोलियो कीबोर्ड पीसी की नई कैटेगरी तक पहुंचा है, जिसे मॉडर्न वर्कप्लेस की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। एडवांस्ड एएमडी प्रोसेसर  द्वारा पावर्ड और 50 टॉप्स के एनपीयू परफॉर्मेंस के साथ इलाइटबोर्ड से हाइब्रिड वर्क के माहौल में इंटेलीजेंट एवं सुगम कोलैबोरेशन एक्सीपीरियंस मिलेगा।