एवीएस न्यूज.भोपाल 
जिला कांग्रेस सेवादल, भोपाल द्वारा रविवार सुबह लालघाटी क्षेत्र में प्रभात फेरी निकालकर ध्वज वंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रभात फेरी गुफा मंदिर मुख्य द्वार से प्रारंभ होकर मुख्य मार्ग से होते हुए लालघाटी चौराहा स्थित माता मंदिर तक पहुंची, जहां ध्वज वंदन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
कार्यक्रम में कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस के विभिन्न मोर्चा संगठनों और प्रकोष्ठों के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


इस अवसर पर मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष अवनीश भार्गव ने कहा कि कांग्रेस सेवादल संगठन की रीढ़ है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सेवा, अनुशासन और राष्ट्रहित की भावना के साथ समाज के बीच सक्रिय रहकर जनहित के मुद्दों पर कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भोपाल शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना ने कहा कि ऐसे आयोजन संगठन की एकजुटता को मजबूत करने के साथ-साथ संविधान की रक्षा के संकल्प को भी सशक्त बनाते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

 

 

इस अवसर पर प्रदेश सचिव दिनेश मेंघानी, भोपाल शहर कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष निहाल भाई, जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन महामंत्री अभिषेक शर्मा, भोपाल शहर कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आनंद सबधाणी, गांधी नगर ब्लॉक अध्यक्ष अशोक मारन, उप ब्लॉक अध्यक्ष सोनू तोमर, विमल बाथम, नीलमणि दुबे, जयश्री, अब्दुल नासिर, विष्णु मारन, राजेश विश्वकर्मा, नमिता गौर, धीरज गोस्वामी, आनंद सिंह सहित कांग्रेस एवं कांग्रेस सेवादल के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


कार्यक्रम के अंत में भोपाल शहर कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष निहाल भाई ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी संगठन की सबसे बड़ी ताकत है और इसी समर्पण के साथ जनसेवा के कार्य आगे भी जारी रहेंगे।