नगर परिषद अध्यक्ष पति भाजपा नेता और राजनीतिक संरक्षण का हवाला देते हुए दे रहा भ्रष्टाचार और अनियमितताओं को अंजाम
क्षेत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार के कारण विपक्षी पार्षदों और स्थानीय नागरिकों में भारी आक्रोश
एवीएस न्यूज.भोपाल
नगर परिषद के बहाने रसूखदारों और राजनीतिक संरक्षण प्राप्त व्यक्तियों की शह पर उमरिया जिला के मानपुर नगर परिषद अध्यक्ष पति सतीष सोनी पर जमीनों को खुर्द-बुर्द करने या अवैध कब्जा करने के मामले सामने आए। पीढि़तों ने बताया कि नगर परिषद अध्यक्ष पति सतीष के पिता धर्मदास सोनी जो राजस्व विभाग में (पटवारी और कानूनगो के रूप) सेवारत रहे थे ,जो कि मौजूदा समय में रिटायर्ड हैं। मालूम हो कि धर्मदास सोनी पर भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के कई मामले पूर्व में उजागर हुए थे।
चंूकि अब धर्मदास सोनी राजस्व विभाग के रिटायर्ड कर्मचारी हैं और जमीनों को खुर्दबुर्द करने और कराने में इन्हें महारथ हासिल है। इसी के चलते धर्मदास अब अपने पुत्र के जरिए जो कि मानपुर नगर परिषद अध्यक्ष के पति है से गरीबों की जमीन और सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने, कराने के लिए रसूखदारों और राजनीतिक संरक्षण प्राप्त व्यक्तियों की शह पर जन मानस के हक का निवाला छिनवा रहा है।
परिणाम स्वरूप मानपुर नगर अध्यक्ष पति सतीष सोनी नगर परिषद के बहाने रसूखदारों और राजनीतिक संरक्षण प्राप्त व्यक्तियों की शह न सिर्फ सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं की राशि को बंदबाट किया जा रहा है, बल्कि भ्रष्ट अधिकारियों और रसूखदारों की मिलीभगत से जमीनों के दस्तावेज (कागजात) में हेरफेरी अंजाम भी दिलवाया जा रहा है।
अध्यक्ष पति पर लग चुके हैं गंभीर आरोप
उमरिया जिले की नगर परिषद मानपुर में अध्यक्ष पति सतीष सोनी पर रसूखदारों और राजनीतिक संरक्षण प्राप्त होने के चलते भ्रष्टाचार, मनमानी पूर्ण नगर परिषद के कामकाज में हस्तक्षेप करने के गंभीर आरोप लग चुके हैं। ज्ञात हो कि पिछले वर्ष पार्षद राहुल द्विवेदी ने एसडीएम मानपुर को शिकायत सौंपकर आरोप लगाया था कि अध्यक्ष पति सतीश सोनी नगर परिषद कार्यालय में अवैध रूप से कर्मचारी रख रहे हैं। शिकायत में कहा गया है कि अध्यक्ष पति नगर पालिका अधिनियम की धारा 94 एवं 52 का उल्लंघन कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें कर्मचारियों के कार्य विभाजन या नियुक्ति का अधिकार नहीं है।
इतना ही राजनीतिक संरक्षण प्राप्त सतीष सोनी पर यह भी आरोप लगा कि वे विशिष्ट पार्षदों के कार्यों को अनदेखा कर रहे हैं और परिषद में मनमानी कर रहे हैं। मानपुर नगर परिषद से जुड़े लोगों का कहना है कि अध्यक्ष पति पर भाजपा नेता होने के साथ राजनीतिक संरक्षण प्राप्त होने का हवाला देते हुए रसूख दिखाकर धमकी देने के आरोप लगे हैं, जो कथित राजनीतिक संरक्षण की ओर इशारा करते हैं। इन शिकायतों के बावजूद अभी तक कोई बड़ी ठोस कार्रवाई न होना, राजनीतिक संरक्षण के आरोपों को हवा देता है।
सरकारी योजनाओं की राशि का मानपुर नगर परिषद अध्यक्ष पति कर रहा बंदरबांट
उमरिया जिले के नगर परिषद मानपुर में अध्यक्ष पति द्वारा सरकारी योजनाओं की राशि में बंदरबांट और राजनीतिक संरक्षण के चलते मनमानी करने के गंभीर आरोप लगे हैं। नगर परिषद मानपुर के अध्यक्ष पति सतीश सोनी पर परिषद के दैनिक कार्यों, कर्मचारियों की नियुक्ति और कार्य विभाजन में अवैध रूप से हस्तक्षेप करने का आरोप है।
आरोप है कि अध्यक्ष पति द्वारा नगर परिषद कार्यालय में नियम विरुद्ध तरीके से कर्मचारियों को रखा गया है। जानकारों का कहना कि नही नगर पालिका अधिनियम की धारा 94 और 52 के अनुसार कर्मचारी मुख्य नगरपालिका अधिकारी के अधीन होते हैं, न कि अध्यक्ष पति के।
परिषद में व्याप्त मनमानी के कारण, विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता की कमी के साथ सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोप लग रहे हैं। क्षेत्र में व्याप्त इस भ्रष्टाचार के कारण विपक्षी पार्षदों और स्थानीय नागरिकों में भारी आक्रोश है और वे दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।






