मानपुर में रिटायर्ड राजस्व अधिकारी धर्मदास सोनी ने प्रशासनिक प्रभाव से हड़पी : आय से अधिक बेनामी संपत्ति और कईयों एकड़ भूमि
वर्षों पुराने बगीचा जो गांव के पुराने शवदाह और निस्तार का स्थल था पर किया अतिक्रमण
एवीएस न्यूज .भोपाल
जिला उमरिया के मानपुर अनुविभाग से रिटायर्ड राजस्व अधिकारी (कानूनगो)धर्मदास सोनी सरकारी सेवा के दौरान के अनुभवों और फाइलों की जानकारी का इस्तेमाल कर जमीनों पर अवैध कब्जा किया है। उक्त व्यक्ति ने सांठगांठ करके सरकारी और कीमती निजी जमीनों पर अवैध कब्जा किया है। धर्मदास सोनी, जो कि मानपुर नगर परिषद अध्यक्ष पति सतीष सोनी के पिता है ने अपने पद और रसूख का फायदा उठाते हुए बड़े पैमाने पर सरकारी और निजी जमीनों को अपने तथा अपने परिजनों के नाम दर्ज कराया है।
क्षेत्रीय रहवासियों ने मांग की है कि भू-माफियाओं के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई की जाए।
पत्नी श्रीमती कामनी देवी और परिजन के नाम कईयों एकड़ भूमि के अवैध पट्टे
रिटायर्ड राजस्व अधिकारी धर्मदास सोनी और नगर परिषद् अध्यक्ष पति सतीष सोनी की दंबगई से पीढि़त मानपुर के रहवासियों ने बताया कि धर्मदास सोनी ने राजस्व विभाग में सेवा के दौरान राजस्व रिकॉर्ड में कथित रूप से हेरफेर कर जमीनों का स्वामित्व बदलवाया। इस प्रक्रिया में नियमों को दरकिनार करते हुए फर्जी या संदिग्ध तरीके से नामांतरण भी कराए।
इतना ही कई गरीब कब्जाधारियों एवं भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध पट्टे अपनी पत्नी श्रीमती कामनी देवी और परिजन के नाम कराए। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय तक इस मामले की जानकारी सार्वजनिक नहीं हो सकी, क्योंकि आरोपी का प्रशासनिक प्रभाव था। लेकिन अब यह मामला पूरे मानपुर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
प्रशासनिक प्रभाव का फायदा उठाकर बड़े पैमाने पर क्षेत्र में हर तरफ जमीनों को हथियाया
मालूम हो कि नगर परिषद अध्यक्ष पति के पिता धर्मदास सोनी ने प्रशासनिक प्रभाव का फायदा उठाकर बड़े पैमाने पर मानपुर क्षेत्र में हर तरफ जमीनों को हथियाया। धर्मदास ने कई एकड़ सरकारी और निजी भूमि पर अवैध अधिग्रहण किया।
आय से अधिक अकूत संपत्ति
मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के मानपुर नगर परिषद अध्यक्ष पति सतीष सोनी और इसके पिता धर्मदास सोनी जो कि रिटायर्ड कानूनगो है के पास आय से अधिक अकूत संपत्ति है। इतना है कि धर्मदास सोनी की पत्नी श्रीमती कामनी देवी और पुत्रों के नाम दर्ज जमीनें धर्मदास की पुस्तैनी जमीन नहीं हैं बल्कि प्रशासनिक प्रभाव और रसूख से क्षेत्र में हर तरफ कईयों एकड़ सरकारी जमीन पर कब्जा किया और अनुभव के आधार पर दस्तावेजों को खुर्दबुर्द कर लोगों की जमीनों को हड़पा।
कईयों एकड़ बेनामी संपत्ति और भूमि अर्जित
रिटायर्ड राजस्व अधिकारी धर्मदास सोनी के पास कथित तौर पर मानपुर और आसपास के क्षेत्रों में कई एकड़ जमीन और बेनामी संपत्तियां हैं। क्षेत्रीय रहवासियों की मांग है कि धर्मदास सोनी और मानपुर नगर परिषद अध्यक्ष पति सतीष सोनी के खिलाफ जांच की कार्रवाई की जाएं तो राजस्व विभाग में तैनाती के दौरान इन्होंने अपने पद का दुरुपयोग कर बेनामी संपत्ति और भूमि अर्जित की है खुलासा हो जाएगा।
स्थानीय निवासियों और शिकायतकर्ताओं ने की जांच की मांग
स्थानीय निवासियों और शिकायतकर्ताओं ने जिला प्रशासन और लोकायुक्त से उच्च स्तरीय जांच की मांग की है, ताकि आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति का पता लगाया जा सके। शिकायतकर्ताओं ने यह भी संकेत दिए कि लंबे समय तक पद पर रहने के कारण, इन संपत्तियों को फर्जी दस्तावेजों के जरिए अपने या रिश्तेदारों के नाम करवाया गया।






