आम उपभोक्ताओं को ईंधन खर्च में और बढ़ोतरी का सामना करना पड़ सकता है:  अजय सिंह 


 एवीएस न्यूज.भोपाल


अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और तेल कंपनियों पर बढ़ते वित्तीय दबाव के चलते आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर मूल्य वृद्धि की आशंका जताई जा रही है। कीमतों में करीब 6 रुपए प्रति लीटर तक की वृद्धि आशंका जताई जा रही है।  


मध्यप्रदेश पेट्रोल पंप ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय सिंह ने अनुसार तेल विपणन कंपनियां 23 रुपए प्रति लीटर घाटा हो रहा था। जिसमें केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी में 10 रूपए की छूट देकर तेल विपणन कंपनियों के घाटे को कम किया। तो वहीं कंपिनयों मई माह में पेट्रोल -डीजल के दाम में 7 रुपए की मूल्य वृद्धि कर अपने घाटे की भरपाई की। अत: कंपनियों ने 23 रुपए में 17 रुपए तक घाटे की कम किया और अभी 6 रुपए के घाटे के पूरा करना बाकी है अत: आने वाले दिनों में तेल विपणन कंपनियां पेट्रोल -डीजल के दाम में 6 रुपए प्रति लीटर तक की मूल्य वृद्धि करेंगी। 


अजय सिंह ने कहा कि ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी का असर केवल वाहन चालकों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि परिवहन लागत बढ़ने से खाद्य पदार्थों, रोजमर्रा की वस्तुओं और सेवाओं के दाम भी प्रभावित हो सकते हैं, जिससे महंगाई का दबाव और बढ़ने की आशंका है।

फिलहाल वैश्विक बाजार पर नजरें टिकी हैं और यदि कच्चे तेल की कीमतों में जल्द राहत नहीं मिलती, तो आम उपभोक्ताओं को ईंधन खर्च में और बढ़ोतरी का सामना करना पड़ सकता है।