शादी ब्याह वाले परिजनों के टेंट-कैटर्स व्यवसायियों की मांग : शादी के कार्ड पर 19 किलो के 5 और पांच किलो के 5 सिलेंडर उपलब्ध कराया जाए
एवीएस न्यूज.भोपाल
जिला प्रशासन ने शादी समारोहों में 2 कमर्शियल सिलेंडर उपलब्ध कराने की नई व्यवस्था की हैं। लेकिन शादी-ब्याह वाले परिजनों और टेंट-केटरिंग व्यवसाय से जुड़े व्यवसायियों ने कहाकि आमतौर पर एक शादी समारोह में 10 से 12 सिलेंडरों की जरूरत होती है। अत: प्रशासन से मांग की है कि शादी के कार्ड पर 19 किलोग्राम के कम से 5 और पांच किलो के 5 सिलेंडर उपलब्ध कराए जाने की व्यवस्था लागू करें।
फेडरेशन ऑफ एमपी टेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष परमजीत खनूजा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रिंकू भटेजा और मिलन टेंट एंड कैटर्स के रामबाबू शर्मा ने कहा कि शादी का सीजन चल रहा है और गैस की जबरदस्त किल्लत बनी हुई है।
इस पर प्रशासन ने शादी वाले घरों को अधिकतम 2 कमर्शियल सिलेंडर मुहैया कराने की व्यवस्था की है। जो कि ऊंट के मुंह में जीरा के समान है। कैटरर्स के अनुसार एक शादी में आमतौर पर 10 से 12 कमर्शियल सिलेंडर की जरूरत होती है। ऐसे में सिर्फ 2 सिलेंडर पर्याप्त नहीं हैं। इसलिए कई जगह भट्टी (लकड़ी/कोयला) का सहारा लिया जा रहा है।
सामान्य दिनों में जहां करीब 3500 सिलेंडर की जरूरत होती है, वहीं शादी के सीजन में यह मांग बढक़र लगभग 4700 तक पहुंच गई है। लेकिन वर्तमान में सप्लाई सिर्फ 1000-1200 सिलेंडर तक ही सीमित है, जिससे किल्लत और बढ़ गई है।
शादी में भोजन एवं स्टॉल की व्यवस्था के हिसाब से मात्र 2 सिलेंडर बहुत कम है
फेडरेशन ऑफ एमपी टेंट एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रिंकू भटेजा ने कहाकि प्रशासन ने वैवाहिकी सीजन में शादी का कार्ड दिखाओ दो 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर ले जाओ की नई व्यवस्था लागू की है।
शादी में भोजन एवं स्टॉल की व्यवस्था के हिसाब से मात्र 2 सिलेंडर बहुत कम है। फेडरेशन के अध्यक्ष परमजीत सिंह खनूजा ने बताया कि बेटी की शादी में भोजन व्यवस्था में कोई दिक्कत ना हो इसके लिए 19 किलो 5 एवं पांच किलो के 5 एलपीजी सिलेंडर सिलेंडर उपलब्ध करने कराने के दिशा-निर्देश गैस एजेंसी संचालकों को दिए जाए।

