सांची’ परिवार ने भोपाल दुग्ध उत्पादक की बेटियों के विवाह में सौंपा ‘मायरा’
सांची दुग्ध उत्पादक किसान की बेटियों को 11-11 हजार रूपए नगद राशि के साथ साड़ी-कपड़े, फल, श्रीफल, मिठाइयों से भरे थाल सौंपे
एवीएस.भोपाल
भोपाल सहकारी दुग्ध संघ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रीतेश जोशी ने मध्यप्रदेश स्थापना दिवस एवं देव प्रबोधिनी एकादशी के शुभ अवसर पर सीहोर जिले के सांची दुग्ध उत्पादक किसान की दो बेटियों के शुभ विवाह में पहुंचकर ‘सांची मायरा’’(भात) का थाल सौंपा है। सीईओ जोशी ने बताया कि दुग्ध उत्पादक किसानों से हमारा रिश्ता केवल व्यावसायिक नहीं बल्कि भावनात्मक भी है। भोपाल दुग्ध संघ पूरा एक परिवार है इसलिए हम सभी एक दूसरे के साथ हमेशा खड़े रहेंगे।
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर ‘सांची मायरा’’योजना की शुरूआत सीहोर जिले से की गई है। बेटियों के शुभ विवाह के अवसर पर पहुंचे सीईओ प्रीतेश जोशी ने सीहोर जिले की दुग्ध सहकारी समिति बैरागढ़ खुमान समिति के सदस्य ओमप्रकाश मेवाडा दोनों सुपुत्री सोनाली मेवाड़ा एवं मधु मेवाड़ा को ‘सांची मायरा’’सौंपा। सौंपे गए थाल में दोनों बेटियों को 11-11 हजार रूपए नगद राशि तथा साड़ी-कपड़े, फल-श्रीफल, मिठाईयां शामिल है।
दुग्ध उत्पादकों ने कहा, सराहनीय पहल
दुग्ध उत्पादकों ने यह सराहनीय पहल बताते हुए कहाकि हमारी बेटियों के परिवार का ‘सांची’’से जनम-जनम का नाता भी जुड़ जाएगा। सांची मायरा हमारी बेटियों के लिए उपहार नहीं है वल्कि सांची से हमारा और हमारी बेटियों के परिवार को भी जोडने वाला एक अटूट बंधन है। इस अवसर पर भोपाल सहकारी दुग्ध संघ से राजेश विजयवर्गीय, महाप्रबंधक क्षेत्र संचालन, श्रीमति भाग्यश्री बजाज, कृपाल सिंह दुगारिया जिला नोडल अधिकारी सीहोर, अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण, पर्यवेक्षक सुश्री शिवानी भारती, मूलचंद वर्मा, जगदीश गौर, शादिलाल वर्मा, पंकज गौर, भीमसिंह दांगी, सचिव महेश दास, सुरेश धर्मेंद्र दागी मांगीलाल गौर संतोष धर्मेंद्र अशोक गौर श्यामपुर सहित समिति सदस्यगण विशेषतौर पर उपस्थितरहे।

