एवीएस न्यूज .भोपाल


टैक्स लॉ बार एसोसिएशन के कार्यकारिणी वर्ष 2026- 28 को चुनने के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित हो गए हैं।  कार्यक्रम की घोषणा संस्था के चुनाव अधिकारी नियुक्त हुए सीए राकेश मंगल ने की।  सीए राकेश ने बताया कि नाम वापसी की तारीख के बाद दो पैनलों से उम्मीदवार भाग्य आजमाएंगे।

परिवर्तन पैनल से अध्यक्ष पद पर मनोज पारख, उपाध्यक्ष पद पर मयंक अग्रवाल, सचिव पद पर बच्चन आचार्य, कोषाध्यक्ष पद पर हरि सिंह वर्मा है तो सोहार्द पैनल से अध्यक्ष पद पर मृदुल आर्य, उपाध्यक्ष भूपेश खुरपिया एवं अंकुर अग्रवाल, सचिव पद पर धीरज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पद पर दीपेश भंडारी मैदान में है। सह सचिव पद पर संदीप चौहान सौहार्द पैनल से निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। निर्दलीय के रूप में एडवोकेट मुनेंद्र वैद्य सचिव पद पर उम्मीदवार हैं।

चुनाव 15 मार्च को नाइन मसाला रेस्टोरेंट में प्रातः 11 से 4 बजे तक चुनाव होंगे।  उसके बाद मतगणना कर शाम तक परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। इन पदाधिकारीयों का कार्यकाल 2 वर्ष का होता है इस चुनाव में 523  कर सलाहकार अपने मताधिकार का उपयोग कर इन पदाधिकारीयों का चुनाव करेंगे। वर्ष 2024- 26 के लिए पदाधिकारियों का 2 मार्च 24 को चुनाव किया गया था जिनका कार्यकाल पूरा हो गया है।