भोपाल। राजधानी में स्वच्छता पखवाड़े के तहत प्रधानमंत्री  द्वारा मन की बात में सराही गई सकारात्मक सोच टीम ने  नरेला संकरी में भोपाल महापौर श्रीमति मालती राय के नेत्तृत्व में दुकानदारों को स्वच्छता की समझाइश दी और दो डस्टबीन रखना सुनिश्चित करवाया।

 

 

महापौर ने सकारात्मक टीम की तारीफ की और कहा कि टीम एक प्रेरणादायक एवं स्वच्छता पर्यावरण बचाने में महत्वपूर्ण जज्बे के साथ भोपाल में कार्य कर रही और वर्तन बैंक चला कर एक बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य कर रही है ।

 

 

टीम की श्रीमति किरण शर्मा ने बताया कि  पिछले 11 साल से से समझाया जा रहा था पिछली बार डस्टबीन फ्री में वितरित किए गए थे फ्री में मिली वस्तु की कद्र नहीं रहती अतः अब की बार जिनके पास डस्टबीन नहीं था उन्हें  100 रुपए के नगर निगम भोपाल द्वारा  चालान के साथ डस्टबीन दिये गए व अगली बार डस्टबीन की सुनिश्चितता की अपील की गई। कचरा मिक्स रखने वालो व गंदगी फैलाने वालों को समझाइश दी गई । अपनी दुकान के आगे व पीछे सफ़ाई रखने वालों को निःशुल्क डस्टबीन दिए गए।

 पार्षद शिरोमणि शर्मा ने श्रमदान की अगुवाई की 
 सकारात्मक सोच की श्रीमती रेखा शर्मा श्रीमति रश्मि  ,श्रीमति पंकजा  ,स्वास्थ्य अधिकारी नगर निगम श्री राकेश शर्मा संस्था के प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर राजेश खन्ना एवं टीम की नारी शक्ति उपस्थित रहे ।