विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं कब्रिस्तान का बोर्ड उखाड़ा, बोर्ड लेकर नेशनल हाइवे आनंद नगर चौकी के सामने दिया धरना
पिपलानी थाना प्रभारी ने गोविंदपुरा एसडीएम के यहां पेश किया वाद
- एसडीएम ने दोनों पक्षों को जारी किए नोटिस
भोपाल। हथाईखेड़ा सिविल अस्पताल के पास लगी जमीन पर पिछले एक महीने के दौरान मुस्लिम समाज के तीन शव दफनाने के बाद यहां कब्रिस्तान का बोर्ड लगा दिया गया। गुरुवार को जब इसकी भनक विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं को लगी तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर कब्रिस्तान का बोर्ड उखाड़ Þदिया। मौके पर पहुंचे परिषद के दो सौ से अधिक कार्यकर्ता बोर्ड लेकर नेशनल हाइवे आनंद नगर चौकी पर पहुंच गए, जहां उन्होंने जाम लगा दिया। जिससे दोनों तरफ वाहनों की करीब दो किलोमीटर लंबी कतारें लग गईं। ऐसे में मौके पर पहुंची पिपलानी पुलिस ने समझाइश के बाद कार्यकर्ताओं को सड़क से हटाया।
पिपलानी थाना प्रभारी चंद्रिका यादव के वाद पेश करने पर गोविंदपुरा एसडीएम रवीश श्रीवास्तव ने नोटिस जारी कर दोनों पक्षों को तलब किया है। जिसके आधार पर दोनों पक्षों को 23 सितंबर को पेश होकर दस्तावेज पेश करना पड़ेंगे।

- हिंदू बच्चों को दफनाने बनाया कब्रिस्तान
विश्व हिंदू परिषद के सह मंत्री हरिओम शर्मा ने ज्ञापन में बताया कि हथाईखेड़ा सिविल अस्पताल के लगी जमीन पर मुबारिक मियां ने अवैध ढांचा बनाकर वक्फ बोर्ड अंकित कर कब्रिस्तान का बोर्ड लगा दिया है। यहां पर मुस्लिम समाज के लोगों की डेड बॉडी को दफनाया जा रहा है। जबकि यह कब्रिस्तान हिंदू बच्चों के लिए है।

