बैतूल। मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, नागपुर ने आज बैतूल में राठी हॉस्पिटल के साथ मिलकर कार्डियोलॉजी (हृदय रोग) और न्यूरोलॉजी (तंत्रिका रोग) के लिए विशेष ओपीडी सेवाएं शुरू करने की घोषणा की।
यह ओपीडी सेवाएं डॉ. पुष्कराज गडकरी, सीनियर कंसल्टेंट, कार्डियोलॉजी और डॉ. ललित महाजन, सीनियर कंसल्टेंट – न्यूरोसाइंसेज, मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, नागपुर की मौजूदगी में शुरू की गईं। दोनों डॉक्टर हर महीने के दूसरे बुधवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक उपलब्ध रहेंगे। इन सेवाओं के जरिए हॉस्पिटल का उद्देश्य है कि मरीजों को उनके घर के नजदीक ही उन्नत और गुणवत्तापूर्ण इलाज मिलें, ताकि जरूरतमंद लोगों का समय पर और प्रभावी इलाज हो सके। 
डॉ. पुष्कराज गडकरी, सीनियर कंसल्टेंट, कार्डियोलॉजी, मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल नागपुर ने कहा, “हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की समय पर पहचान बहुत जरूरी है, ताकि दिल की धमनियों (कोरोनरी आर्टरी डिजीज) की बीमारी शुरू होने से रोका जा सके और महत्वपूर्ण अंगों को लंबे समय तक नुकसान से बचाया जा सके। दिल की सेहत के मामले में बचाव हमेशा इलाज से बेहतर होता है।
 डॉ. ललित महाजन, सीनियर कंसल्टेंट – न्यूरोसाइंसेज, मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, नागपुर ने कहा, “न्यूरोलॉजिकल बीमारियों की समय पर पहचान और इलाज बहुत जरूरी है, ताकि लंबे समय के बीमारी से बचा जा सके। ये बीमारियां कई बार नजरअंदाज हो जाती हैं और कभी-कभी पहचानना मुश्किल होता है। हम सही और सटीक जांच करने और बेहतरीन इलाज देने के लिए समर्पित हैं। इस ओपीडी के जरिए हमारा प्रयास है कि विशेष इलाज की सुविधाएं यहां आसानी से उपलब्ध हों, ताकि जरूरतमंद मरीज विश्वस्तरीय सेवाओं का लाभ उठा सकें।
मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, नागपुर बैतूल और आसपास के इलाकों के लोगों तक अपनी सेवाएं बढ़ाने और उन्हें आसानी से स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।