दैनिक कार्यालयीन कार्यों में हिन्दी का अधिक प्रयोग का अह्वान
एवीएस न्यूज, भोपाल।

भोपाल के आईसीटी विभाग द्वारा शुक्रवार को प्रशासनिक भवन के सभागार में विभागीय हिन्दी ई-पत्रिका ‘संप्रेषण’ का विमोचन किया गया। साथ ही, वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान आयोजित विभिन्न हिन्दी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार भी वितरित किए गए।
कार्यक्रम में राजेश कुमार अग्रवाल, महाप्रबंधक (एसओएम) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथि पूनम साहू, प्रबंधक (राजभाषा) के साथ समारोह की अध्यक्षता एचके पाटिल, अपर महाप्रबंधक (आईसीटी) द्वारा किया गया। इस अवसर पर आईसीटी विभाग के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता रही।
अपने उद्बोधन में राजेश कुमार अग्रवाल ने आईसीटी विभाग में संचालित राजभाषा हिन्दी संबंधी गतिविधियों की सराहना की तथा विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हिन्दी के प्रति उनके समर्पण, लगाव एवं सक्रिय सहभागिता के लिए बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने सभी से अपने दैनिक कार्यालयीन कार्यों में हिन्दी का अधिकाधिक प्रयोग करने का आह्वान भी किया।