एवीएस न्यूज.भोपाल  
मध्य प्रदेश के दूरस्थ गांवों में अब बैंकिंग सुविधाएँ लोगों के घर तक पहुँचेंगी। देश की सबसे बड़ी बैंकिंग सुविधा प्रदाता कंपनी बीएलएस ई-सर्विसेज जो की स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, एचडीएफसी तथा बहुत सारे सार्वजानिक तथा प्राइवेट बैंको की बिज़नेस कॉरेस्पोंडेंस है ने घोषणा की है कि वह अगले दो वर्षों में राज्य में 5000 नए बिज़नेस करेस्पॉन्डेंट (BC) सेंटर स्था पित करेगी। ये बी सी सेंटर वैसे ही कार्य करते है जैसे की किसी बैंक की  लघु ब्रांच में होता है. ये बीसी सेंटर भोपाल, ग्वालियर, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, सतना, रतलाम, रीवा, आदि में खोले जायेंगे।

आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इन बैंकिंग टच पॉइंट सेंटरों के खुलने से प्रदेश की बैंकिंग व्यबस्था का नेटवर्क बहुत मजबूत हो जायेगा। इस पहल का सबसे बड़ा लाभ उन ग्रामीण परिवारों को होगा जो आज भी बैंक तक पहुँचने के लिए लंबी दूरी तय करते हैं, कई घंटे इंतजार करते हैं और अक्सर पूरा दिन इसी काम में निकल जाता है।
नए बीसी सेंटर खुलने से नकद जमा और निकासी, सरकारी सब्सिडी, पेंशन, बीमा, बिल भुगतान, मोबाइल रिचार्ज और विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़ी सेवाएं अब गांव के भीतर ही उपलब्ध होंगी । फिंगरप्रिंट और मोबाइल ओ टी पी आधारित लेनदेन के कारण लोगों को बैंक शाखा जाने की जरूरत कम होगी और सुरक्षित डिजिटल ट्रांजैक्शन आसानी से हो सकेंगे। इससे राज्य में डिजिटल बैंकिंग को बढ़ावा मिलेगा और वे गांव, जहाँ इंटरनेट और बैंकिंग सुविधाएं सीमित हैं, धीरे-धीरे डिजिटल हब के रूप में विकसित होंगे।
इस पहल से मध्य प्रदेश के युवाओं को भी लाभ मिलेगा, क्योंकि हर बी सी सेंटर को संचालित करने की जिम्मेदारी स्थानीय युवक या युवती को दी जाएगी। बीएलएस उन्हें प्रशिक्षण और आवश्यक डिजिटल उपकरण भी उपलब्ध कराएगी, जिससे ग्रामीण युवाओं को स्थानीय स्तर पर आजीविका के अवसर मिलेंगे और रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे।
बीएलएस ई-सर्विसेज के चेयरमैन शिखर अग्रवाल ने कहा कि मध्य प्रदेश डिजिटल बैंकिंग विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा, “2027 तक हर ब्लॉक में आधुनिक बी सी  सेंटर होंगे। बैंकिंग सेवाएँ अब गांवों तक पहुँचेंगी।”उन्होंने यह भी कहा कि “बीसी सेंटर केवल सेवा केंद्र नहीं, बल्कि सामाजिक बदलाव का माध्यम हैं, जो ग्रामीण और शहरी बैंकिंग सुविधाओं के बीच अंतर को खत्म करेंगे। यही वास्तविक वित्तीय समावेशन है।“
वर्तमान में 45,400 से अधिक टच पॉइंट के माध्यम से बीएलएस देश भर में सभी प्रकार की सरकारी और गैर सरकारी बैंकिंग सुविधाओं को ग्राहकों तक पहुंचा रही है बीएलएस ई-सर्विसेज, BLS International की सहायक कंपनी है और ग्रामीण डिजिटल बैंकिंग, ई-गवर्नेंस और नागरिक सेवाओं का एक अग्रणी नेटवर्क संचालित करती है। कंपनी फिजिटल मॉडल (भौतिक + डिजिटल) के माध्यम से उन क्षेत्रों में भी सेवाएँ पहुँचाती है जहाँ इंटरनेट और डिजिटल सुविधाएँ सीमित हैं। यह डिजिटल अंतर को कम कर रही है और मध्य प्रदेश के लिए मजबूत बैंकिंग पहुंच का आधार बना रही है।