फेडरेशन ऑफएमपी टेंट एसो. ने की बैठक : भोपाल में तीन दिवसीय प्रदेशव्यापी महाअधिवेशन पर आयोजित करने पर हुई चर्चा
एवीएस न्यूज.भोपाल
फेडरेशन ऑफ एमपी टेंट एसोसिएशन की कोर कमेटी एवं भोपाल टेंट लाइट कैटर्स एसोसिएशन की बैठक प्रदेश अध्यक्ष परमजीत सिंह खनूजा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रदेश का तीन दिवसीय प्रदेशव्यापी महाधिवेशन 31 अगस्त से 2 सितंबर 2026 में राजधानी स्थित फोर लेक गार्डन में आयोजित किया जाएगा।
फेडरेशन ऑफ एमपी टेंट एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रिंकू भटेजा ने बताया कि बैठक में मुख्य रूप से कोर कमेटी संयोजक रामबाबू शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुन्ना वर्मा, राकेश तिवारी, रिंकू भटेजा, स्वदेश सोनी महासचिव (प्रशासनिक), गुड्डा अग्रवाल महासचिव ( संगठन), राजेश हांडियां कोषाध्यक्ष, संजय जैन प्रवक्ता, योगेश श्रीवास्तव उपाध्यक्ष, मोहम्मद इस्माइल नर्मदापुरम संभाग प्रभारी, ललित शर्मा उज्जैन सह संभाग प्रभारी, हरि नारायण राठौर भोपाल टेंट लाइट कैटर्स एसोसिएशन के विशाल शर्मा, सुनील शाह, हरि नारायण गुप्ता, महेंद्र यादव, महेश यादव आदि व्यापारी उपस्थित थे।

