आईएमसी करेगा एस्पायर प्रोग्राम के साथ स्टार्टअप सफलता की कहानियां साझा
.भोपाल । स्टार्टअप इंडिया, दि फंड ऑफ फंड्स फॉर स्टार्टअप्स और अटल इन्नोवेशन मिशन जैसी अहम पहल के कारण भारत का स्टार्टअप पारितंत्र विश्व के सबसे गतिशील नवप्रवर्तन इंजनों में से एक बना हुआ है।
देशभर में 1.57 लाख से अधिक पंजीकृत स्टार्टअप्स और करीब 122 यूनिकॉन्र्स के साथ जिनका कुल मूल्य 363 अरब डॉलर से अधिक है, भारत एक वैश्विक नवप्रवर्तन महाशक्ति के रूप में उभरा है और अब यह विश्व में तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप हब बन गया है।
एशिया का सबसे बड़ा डिजिटल टेक्नोलॉजी फोरम इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) 2025 अपने अग्रणी एस्पायर स्टार्टअप प्रोग्राम के जरिए इस गति को बढ़ाएगा। आईएमसी एस्पायर में 500 से अधिक स्टार्टअप्स और 300 से अधिक निवेशक, इनक्यूबेटर्स और एक्सिलेटर्स शामिल होंगे। यहां निवेशकों के साथ आमने सामने बैठकर 600 बैठकें होंगी, पिच सेशन और नेटवर्किंग का अवसर मिलेगा और उद्यमशीलता वृद्धि के लिए एक तल्लीनता भरा माहौल उपलब्ध होगा।

