नई दिल्ली। राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के अवसर पर टाटा मोटर्स ने अपने प्रमुख सामुदायिक स्वास्थ्य पहल आरोग्य कार्यक्रम की उपलब्धियों को साझा किया, जिसने देशभर में स्वास्थ्य और पोषण सुधार में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

यह कार्यक्रम तीन प्रमुख क्षेत्रों पर केंद्रित है  बच्चों में कुपोषण को दूर करना, महिलाओं और किशोरियों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना और निवारक एवं उपचारात्मक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना। वित्त वर्ष 2024-25 में आरोग्य कार्यक्रम ने लगभग 6.66 लाख लोगों तक अपनी पहुंच बनाई, जिसमें कुपोषित बच्चों में 87 फीसदी रिकवरी और महिलाओं में एनीमिया के मामलों में 80 फीसदी की कमी हासिल की गई। ये नतीजे टाटा मोटर्स के स्वास्थ्य और पोषण कार्यक्रमों की ताकत और समुदायों पर इसके दीर्घकालिक सकारात्मक प्रभाव को दर्शाते हैं।