केएफसी ने लॉन्च किया ‘डबल चिकन डायनामाईट’
क्रिस्पी चिकन के बीच मिलेगा कोरियन नूडल्स का अनोखा स्वाद
एवीएस न्यूज. नई दिल्ली
खाने के अनोखे और नए कॉम्बिनेशन पसंद करने वालों के लिए केएफसी ने अपना नया मेन्यू आइटम डबल चिकन डायनामाईट लॉन्च किया है। यह एक अनोखा ऑल-चिकन, नो-बन बर्गर है, जिसमें दो क्रिस्पी जिंगर चिकन फिलेट्स के बीच कोरियन नूडल्स, सिग्नेचर स्पाइसी मायो, चीज़ और खास मसालों की टॉपिंग दी गई है।
कंपनी के अनुसार, भारतीय उपभोक्ताओं के बीच अलग-अलग स्वादों के फ्यूज़न और नए फूड कॉम्बिनेशन की बढ़ती लोकप्रियता को ध्यान में रखते हुए यह नया उत्पाद पेश किया गया है। डबल चिकन डायनामाईट में क्रंची चिकन, चीज़ी टेक्सचर और कोरियन नूडल्स का अनोखा मेल ग्राहकों को एक नया स्वाद अनुभव देने का दावा करता है।
केएफसी का कहना है कि यह प्रोडक्ट खास तौर पर उन लोगों के लिए तैयार किया गया है जो चिकन, नूडल्स और फ्यूज़न फूड के शौकीन हैं तथा नए स्वादों को आजमाना पसंद करते हैं।
299 रुपये की शुरुआती कीमत में उपलब्ध यह नया मेन्यू आइटम 29 जून से देशभर में केएफसी के 1,400 से अधिक रेस्टोरेंट्स में डाइन-इन और टेकअवे के लिए उपलब्ध होगा। ग्राहक इसे केएफसी ऐप और वेबसाइट के साथ-साथ प्रमुख फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से भी ऑर्डर कर सकेंगे।
केएफसी को उम्मीद है कि डबल चिकन डायनामाईट अपने अनोखे स्वाद और अलग कॉन्सेप्ट के कारण युवाओं और फूड एक्सपेरिमेंट पसंद करने वाले ग्राहकों के बीच खासा लोकप्रिय होगा।






